[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण विवि के कार्यालयों में लैपटॉप, पेन ड्राइव व हार्ड डिस्क ले जाने पर लगी रोक

विवि के कार्यालयों में लैपटॉप, पेन ड्राइव व हार्ड डिस्क ले जाने पर लगी रोक

0
विवि के कार्यालयों में लैपटॉप, पेन ड्राइव व हार्ड डिस्क ले जाने पर लगी रोक

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कई कार्यालयों से गोपनीय जानकारियां तथा महत्वपूर्ण सूचनाएं बिना किसी अधिकृत नोटिफिकेशन के ही लीक हो जा रही थीं. जिस कारण विश्वविद्यालय को कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा था. इस विषय पर संज्ञान लेते हुए कुलपति के निर्देश पर रजिस्ट्रार डॉ नारायण दास ने विश्वविद्यालय के पदाधिकारी तथा कर्मचारियों के लिए एक नया गाइडलाइन जारी किया है. इस गाइडलाइन में उन्होंने कहा है कि प्रशासनिक भवन में आने से पहले पदाधिकारी व कर्मचारियों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि उनके पास बाहर से लायी गयी कोई भी ऐसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मौजूद न हो, जिसका दुरुपयोग सूचनाओं को लीक करने में किया जा सके. उन्होंने बताया कि लैपटॉप, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क आदि लेकर अब पदाधिकारी व कर्मचारी प्रशासनिक भवन में नहीं आ सकेंगे. मुख्य गेट पर ही इसकी जांच की जायेगी. मोबाइल से भी विश्वविद्यालय से संबंधित कोई भी जानकारी बाहरी व्यक्ति को नहीं भेजी जायेगी. यदि ऐसा करते हुए कोई भी पदाधिकारी या कर्मचारी पाये जाते हैं. तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. विदित होगी पूर्व में भी कई ऐसे नोटिफिकेशन जारी होने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गये थे. वहीं कई ऐसी गोपनीय जानकारियां जो विश्वविद्यालय के कंप्यूटर में सुरक्षित थी. वह भी बाहरी लोगों के हाथ लग गयी थी. जिसका सोशल मीडिया पर काफी दुरुपयोग किया गया था. इससे विश्वविद्यालय को काफी क्षति भी पहुंची थी. आने वाले कुछ महीनो में होने वाली परीक्षाएं तथा छात्र हित के लिए जाने वाले कई महत्वपूर्ण निर्णय जिसकी रूपरेखा अभी बन ही रही थी. वह भी लीक हो गयी. जिससे इन कार्यों को पूरा करने में कठिनाई आयी. इस स्थिति को देखते ही हुए ही विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. कार्यालय छोड़कर चाय दुकान व साइबर कैफे भी नहीं जायेंगे कर्मी रजिस्ट्रार ने एक दूसरा नोटिफिकेशन भी जारी किया है. जिसमें कहा है कि परीक्षा कोषांग, वित्त विभाग तथा गोपनीय विभाग के कर्मचारी किसी भी स्थिति में विश्वविद्यालय परिसर से बाहर स्थित चाय दुकान या साइबर कैफे में नहीं जायेंगे. क्योंकि कई बार ऐसा देखा गया है कि कर्मचारी विश्वविद्यालय की गोपनीय सूचनाओं को पेन ड्राइव या हार्ड डिस्क में ले जाते हैं और किसी साइबर कैफे में जाकर इसे अपलोड कर बाहरी लोगों को भेज देते हैं. विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को चाय नाश्ता या अन्य जरूरी सामग्रियां कैंपस में ही उपलब्ध करायी जायेंगी. इसके लिए कार्य अवधि के दौरान उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel