[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण गोदना सेमरिया मेला का उद्घाटन चार को, प्रशासनिक तैयारियां हुई तेज

गोदना सेमरिया मेला का उद्घाटन चार को, प्रशासनिक तैयारियां हुई तेज

0
गोदना सेमरिया मेला का उद्घाटन चार को, प्रशासनिक तैयारियां हुई तेज
सांकेतिक तस्वीर

रिविलगंज. रिविलगंज के प्रसिद्ध गोदना-सेमरिया नहान मेला की तैयारी तेज कर दी गयी है. चार नवंबर को मेला का उद्घाटन और पांच नवंबर को मेला का समापन किया जायेगा. जिसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर मेला में आने वाले सभी स्नानार्थियों, मेलार्थियों एवं व्यवसायियों की सुविधा एवं सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता एवं पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है. छपरा सदर अनुमंडल कार्यालय में मेला समिति से जुड़े अफसरों की अहम बैठक एसडीएम नितेश कुमार की अध्यक्षता में हुई. एसडीएम ने कार्यपालक पदाधिकारी डॉ किशोर कुणाल से एक-एक बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी ली और समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने पर भी बल दिया. उन्होंने मेला के दौरान आयोजित किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की और कलाकारों के चयन में पारदर्शिता पर जोर दिया. बैठक में मेला की गरिमा के अनुरूप ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया. स्वास्थ्य सेवा पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत प्रभारी चिकित्सका पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार व स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार को दी गयी है.प्रभारी चिकित्सका पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार व स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि मेला के दौरान मेला परिसर में चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा. इसके लिए डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्य कर्मी तक की प्रतिनियुक्ति की जाएंगी. बैठक के दौरान एसडीएम ने मेला के उद्घाटन स्थल सेमरिया श्रीनाथ बाबा मंदिर परिसर एवं सरयू नदी घाट पर तथा महर्षि गौतम ऋषि मंदिर पर रौशनी पेयजल, बैरिकेडिंग, चेंजिंग रुम, स्वास्थ्य शिविर, पार्किंग आदि का पुख्ता इंतजाम करने को लेकर ईओ डॉ किशोर कुणाल, सीओ कौशल किशोर को निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्नानार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका ख्याल रखने पर बल दिया. वही रिविलगंज नगर पंचायत कार्यालपक पदाधिकारी डॉ किशोर कुणाल ने कहा कि मेला की तैयारी में नगर प्रशासन जुटा हुआ है. मेला का शुभारंभ चार नवंबर को किया जायेगा,वहीं मेला का समापन पांच नवंबर को होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel