[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने सोनपुर में न्यायिक भवन परिसर की रखी आधारशिला

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने सोनपुर में न्यायिक भवन परिसर की रखी आधारशिला

0
पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने सोनपुर में न्यायिक भवन परिसर की रखी आधारशिला
सांकेतिक तस्वीर

सोनपुर. न्यायपालिका के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्य न्यायाधीश पटना उच्च न्यायालय संगम कुमार साहू ने सोनपुर में नवीन न्यायालय भवन, एमेनिटी, भवन और हाजत भवन निर्माण का भूमि पूजन कर आधारशिला रखी. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शिलापट्ट का अनावरण करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास किया. लगभग 34 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाला यह न्यायिक परिसर लगभग 2.27 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा. निर्माण योजना के अनुसार कोर्ट बिल्डिंग छह मंजिला संरचना जिसमें 10 न्यायालय कक्ष होंगे. एमेनिटी बिल्डिंग जी 4 संरचना, जो अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी. हाजत जी1 संरचना जो सुरक्षा मानकों के अनुरूप निर्मित की जाएगी.कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और इप्टा संस्था की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुआ. मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशों का स्वागत भागलपुरी सिल्क पर मुजफ्फरपुर की सुजनी कला की कढ़ाई युक्त अंगवस्त्र, मिथिला पाग और बाबा हरिहरनाथ का स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया.इस अवसर पर सारण व्यवहार न्यायालय के प्रतीक चिह्न का भी अनावरण किया गया. अपने संबोधन में मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने कहा कि सोनपुर की पावन और ऐतिहासिक धरती पर इस कार्य का हिस्सा बनना हर्ष का विषय है. उन्होंने जोर दिया कि एक व्यवस्थित कोर्ट भवन न्याय के प्रति जनता में सकारात्मक संदेश देता है. न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद और न्यायमूर्ति ए अभिषेक रेड्डी ने भी न्यायिक अवसंरचना को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की. पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी उच्च न्यायालय पटना के न्यायाधीशों ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया.इस मौके पर पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय कुमार सिंह, पूर्णेंदू सिंह, राजीव राय, हरीश कुमार, अरुण कुमार झा, सुरेन्द्र पांडेय, सोनी श्रीवास्तव, अजीत कुमार, रमेश चंद्र मालवीय मौजूद रहे. आरंभ में मुख्य न्यायाधीश श्री साहू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सारण पुनीत कुमार गर्ग और अन्य न्यायिक पदाधिकारी, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार सहित छपरा, सोनपुर अनुमंडलीय ब्यवहार न्यायालय के सब जज प्रथम गजाला प्रवीण, सब जज दितीय अनुराग मिश्रा, मुंसिफ सहित मढ़ौरा के कई न्यान्या पदाधिकारी शामिल थे. इसके बाद जिला विधि संघ सारण के अध्यक्ष रविरंजन सिंह, महासचिव शशिभूषण त्रिपाठी,सोनपुर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने उन्हें पुष्प कुछ बैठकर सम्मानित किया. सम्मानित करने वालों में अधिवक्ताग संघ के अध्यक्ष डा नवल कुमार सिंह, महासचिव अभय कुमार सिंह, संघ के संस्थापक अधिवक्ता विश्वनाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, रमेश कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह, जितेंद्र प्रसाद, शशिभूषण सिंह शामिल थे. बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि इस नये निर्माण से क्षेत्र की न्यायिक प्रक्रिया अधिक सुगम और प्रभावी होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel