[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण चौकीदार व साइकिल मिस्त्री के बीच मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

चौकीदार व साइकिल मिस्त्री के बीच मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

0
चौकीदार व साइकिल मिस्त्री के बीच मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
सांकेतिक तस्वीर

तरैया. थाना क्षेत्र के छपिया पंचायत बाजार पर चौकीदार व साइकिल मिस्त्री के बीच मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में साइकिल मिस्त्री व चौकीदार के भाई ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज किया गया है. एक पक्ष के फेनहारा गांव निवासी हरेन्द्र राम के द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि चौकीदार रंजीत राय होटल में अंग्रेजी दारू पी रहा था. जब मैं चाय पीने गया तो गाली देने लगा. गाली देने से मना किये तो मारने लगा. आसपास के लोग बीच-बचाव कर सुलह करा दिये. जब हम अपने साइकिल दुकान पर चले गये तो चौकीदार पुनः अपने भाई रमेश राम को घर से बुलाकर मुझे व मेरी पत्नी को मारपीट कर घायल कर पांच हजार रूपये छीन लिये. वहीं दूसरे पक्ष के चौकीदार के भाई व गलिमापुर निवासी रमेश कुमार के द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि चाय दुकान पर बैठे थे तो हरेन्द्र राम आये और बोले कि तुम्हारा भाई चौकीदार शराब पकड़वाता है. इसी बात पर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. उसका बेटा पंकज राम व हरेन्द्र राम मिलकर मारपीट करने लगे. तबतक मेरा भैया आये तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर सोने की चैन छीन लिये. पुलिस दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel