[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण छपरा में गर्मी से पहले बिजली विभाग की तैयारी, शनिवार को चार घंटे गुल रहेगी शहर की बत्ती

छपरा में गर्मी से पहले बिजली विभाग की तैयारी, शनिवार को चार घंटे गुल रहेगी शहर की बत्ती

0
छपरा में गर्मी से पहले बिजली विभाग की तैयारी, शनिवार को चार घंटे गुल रहेगी शहर की बत्ती
सांकेतिक तस्वीर

छपरा. गर्मी में बिजली के बढ़ने वाले लोड को लेकर बिजली विभाग ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है. सभी सब स्टेशन और सभी ग्रिड की मेंटेनेंस शुरू हो गयी है, ताकि पूरे गर्मी और बरसात के मौसम दौरान बिजली आपूर्ति में कोई बाधा नहीं पहुंचे. इसी कड़ी में छपरा स्थित 132 केवीए ग्रिड सब स्टेशन का मेंटेनेंस शनिवार की सुबह 6:30 शुरू कर दी जायेगी. यह मेंटेनेंस नॉन स्टॉप चार घंटे तक चलेगा. सुबह 6:30 बजे से शुरू होकर 9:30 बजे तक यह मेंटेनेंस चलेगा. इस दरमियान 33 के वी ए राजेंद्र सरोवर, सर्किल, तेलपा , प्रभुनाथ नगर, रिविलगंज, गड़खा फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 06:30 से 09:30 बजे तक बंद रहेगी .

15 इंजीनियरों और कर्मियों की टीम लगी इस काम में

मेंटेनेंस को लेकर बिजली कंपनी ने 15 इंजीनियरों और कर्मियों की टीम को चयनित किया है. यह ठीक सुबह 6:30 अपने काम में लग जाएंगे और 9:30 बजे तक हर हाल में मेंटेनेंस की प्रक्रिया को पूरी करके ग्रिड को चालू कर देंगे ताकि बिजली आपूर्ति बहाल हो सके.

क्या बोले सहायक अभियंता

गर्मी और बरसात में बेहतर बिजली सप्लाई के लिए ग्रिड का मेंटेनेंस किया जा रहा है. इससे जिले के बिजली आपूर्ति बेहतर हो जायेगी. लोगों से अपील है कि शनिवार को सुबह 6:30 के पहले अपना काम निपटा ले.

मो समर अली, सहायक कार्यपालक अभियंता

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel