[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण सारण का दिघवारा मुख्य बाजार जगमग, वार्डों की गलियां अंधेरे में डूबीं; स्ट्रीट लाइट का इंतजार

सारण का दिघवारा मुख्य बाजार जगमग, वार्डों की गलियां अंधेरे में डूबीं; स्ट्रीट लाइट का इंतजार

0
सारण का दिघवारा मुख्य बाजार जगमग, वार्डों की गलियां अंधेरे में डूबीं; स्ट्रीट लाइट का इंतजार
पोल पर लगे स्ट्रीट लाइट बदहाल .

दिघवारा (सारण) से अमित की रिपोर्ट
Saran News : नगर पंचायत दिघवारा के 18 वार्डों में प्रकाश व्यवस्था की बदहाली लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है. मुख्य बाजार हाईमास्ट लाइट की रोशनी से जगमगा रहा है, लेकिन अधिकांश वार्डों की गलियां शाम होते ही अंधेरे में डूब जाती हैं.

स्थानीय लोगों के अनुसार वार्डों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण रात में आवागमन में काफी परेशानी होती है. अंधेरे की वजह से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं. नगरवासियों का कहना है कि वर्षों से स्ट्रीट लाइट लगाने का आश्वासन दिया जा रहा है.

छठ पर्व पर लगाए गए बल्ब अब हो रहे बेकार

वर्ष 2024 में कार्तिक छठ के दौरान छठ घाटों तक आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत द्वारा सभी 18 वार्डों में 50-50 सीएफएल बल्ब उपलब्ध कराए गए थे. इन बल्बों को बिजली के खंभों पर लगाया गया था, जिससे वार्डों की गलियां रोशन हो सकें.

हालांकि समय के साथ इनमें से अधिकांश सीएफएल बल्ब खराब हो चुके हैं. कई बल्ब पूरी तरह बंद पड़े हैं, जिसके कारण शाम ढलते ही गलियां अंधेरे के आगोश में समा जाती हैं. पूर्व में लगाए गए स्ट्रीट लाइट भी अब शोपीस बनकर रह गए हैं.

सुरक्षा और आवागमन की बढ़ी चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लागू होने के बाद अधिकांश लोग बिजली बिल बढ़ने के डर से अपने घरों के बाहर बल्ब या लाइट जलाने से परहेज करते हैं। ऐसे में सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर पंचायत पर है, लेकिन पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है.

नगरवासियों ने जल्द से जल्द सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने और खराब पड़े बल्बों को बदलने की मांग की है, ताकि रात में आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके.

क्या कहते हैं अधिकारी

नगर पंचायत दिघवारा के कार्यपालक पदाधिकारी रौशन कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र के सभी 18 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है. इसके लिए निविदा निकालने की कार्रवाई चल रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर क्षेत्र के लगभग 2500 बिजली पोलों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी. इसके बाद प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो जाएगा.

Also Read : सारण में स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने तय किया नया विजन, नई कार्यकारिणी का गठन, इनको मिली जिम्मेदारी

Previous article जमुई के कचहरी चौक पर अचानक धू-धू कर जली बाइक, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Next article Bettiah News: अंचल कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर 15 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel