[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण परीक्षा ड्यूटी से नदारद रहने वाले 40 शिक्षकों को डीइओ ने जारी किया शो-कॉज

परीक्षा ड्यूटी से नदारद रहने वाले 40 शिक्षकों को डीइओ ने जारी किया शो-कॉज

0
परीक्षा ड्यूटी से नदारद रहने वाले 40 शिक्षकों को डीइओ ने जारी किया शो-कॉज
सांकेतिक तस्वीर

छपरा. परीक्षा ड्यूटी में प्रतिनियुक्ति कराकर घर पर आराम करने वाले 40 शिक्षकों को जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. जिला पदाधिकारी के आदेश पर इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है. परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही को गंभीर मानते हुए यह कदम उठाया गया है. बताया गया है कि संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाएं परीक्षा कार्य के कारण स्कूल के शिक्षण कार्य से भी मुक्त थे. इसके बावजूद परीक्षा ड्यूटी में अनुपस्थित रहने से परीक्षा कार्य और शिक्षण व्यवस्था दोनों प्रभावित हुए हैं. कार्रवाई की जद में आये शिक्षकों में मिश्रीलाल हाइस्कूल परीक्षा केंद्र से शबिना खातून, शिक्षिका, मवि मीरा मुसेहरी छपरा सदर, मीना कुमारी, शिक्षिका, लोकमान्य उच्च विद्यालय छपरा, प्रतिभा कुमारी, शिक्षिका, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपुर, रजिया खातून, शिक्षिका, उच्च माध्यमिक विद्यालय तुजारपुर नगरा शामिल हैं. अब्दुल कयूम अंसारी परीक्षा केंद्र से मालती देवी, शिक्षिका, वीडीएस कन्या उच्च विद्यालय धोबवल, खुशबू कुमारी, शिक्षिका, उच्च माध्यमिक विद्यालय अफौर नगरा, अंकिता जायसवाल, उच्च उच्च विद्यालय चकिया गड़खा, अनुपमा कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय काजीपुर शामिल हैं. ब्रजकिशोर किंडरगार्डन परीक्षा केंद्र से नीलम, शिक्षिका, ब्राह्मण उच्च विद्यालय, सुमन कुमारी, शिक्षिका, मध्य विद्यालय गोदना रिविलगंज, रोहिनी कुमारी, शिक्षिका, राजपूत उच्च विद्यालय, आशा कुमारी, शिक्षिका, कन्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेवानी टोला, सृष्टि पराशर, शिक्षिका, राजकीय बुनियादी विद्यालय, मिन्ता कुमारी, शिक्षिका, कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय नेवाजी टोला, दीप्ति कुमारी, शिक्षिका, उच्च माध्यमिक विद्यालय मोतीराजपुर गड़खा शामिल हैं. इसी केंद्र से संजय कुमार सिंह, शिक्षक, मध्य विद्यालय महादेव बसंत गड़खा, अभिषेक कुमार तिवारी, शिक्षक, उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहर्रमपुर, आदित्य सिंह, शिक्षिका, उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहर्रमपुर, दिलीप कुमार यादव, शिक्षक, उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहर्रमपुर, मदन राम, शिक्षक, उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहर्रमपुर, प्रियंका कुमारी, शिक्षिका, उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहर्रमपुर के नाम शामिल हैं. एमडी प्लस टू हाईस्कूल कन्हौली बनियापुर परीक्षा केंद्र से मुकुल कुमार, शिक्षक, एसडीएस कन्या उच्च विद्यालय संवरी जलालपुर, विनोद कुमार राम, शिक्षक, मध्य विद्यालय मोतीराजपुर गड़खा, प्रकाश कुमार, शिक्षक, उच्च माध्यमिक विद्यालय दिलीया रहीमपुर रिविलगंज, दिनेश कुमार, शिक्षक, उच्च माध्यमिक विद्यालय दिलीया रहीमपुर रिविलगंज, वर्मानंद कश्यप, शिक्षक, उच्च माध्यमिक विद्यालय अफौर नगरा, राजू गुप्ता, शिक्षक, बी सेमिनरी छपरा, मुकेश कुमार सिंह, शिक्षक, जिला स्कूल छपरा, रितेश कुमार सिंह, शिक्षक, उच्च उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकिया गड़खा शामिल हैं. शिव दुलारी हाइस्कूल सोनपुर परीक्षा केंद्र से श्वेता रिम्मी, शिक्षिका, एसपीएस सेमिनरी स्कूल सोनपुर, पीसी विज्ञान हाईस्कूल छपरा परीक्षा केंद्र से आफताब आलम, शिक्षक, उच्च विद्यालय मीरपुर गड़खा, धनंजय कुमार मिश्रा, शिक्षक, आदर्श जनता उच्च विद्यालय नैनी, मो अली अंसारी, शिक्षक, माध्यमिक विद्यालय शिव बाजार छपरा नगरा, मनोज कुमार, शिक्षक, आदर्श जनता उच्च विद्यालय नैनी, फरहत आफरीन, शिक्षिका, उच्च माध्यमिक विद्यालय साधपुर, पुष्पलता, शिक्षिका, उच्च माध्यमिक विद्यालय साधपुर, सफीना खातून, शिक्षिका, उच्च माध्यमिक विद्यालय साधपुर शामिल हैं. गंगा सिंह कॉलेज परीक्षा केंद्र से राजेश्वर कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक, प्यारो देवी उच्च विद्यालय डुमरी नगरा, राहुल कुमार, शिक्षक, उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनवरसा मांझी और रेनु कुमारी, शिक्षिका, उच्च माध्यमिक विद्यालय चकिया रामपुर का नाम भी शामिल है. डीइओ ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. परीक्षा कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel