[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण सारण के दरियापुर में गलत जगह बनी पुलिया, ग्रामीणों ने निर्माण पर उठाए सवाल, हादसे की आशंका जताई

सारण के दरियापुर में गलत जगह बनी पुलिया, ग्रामीणों ने निर्माण पर उठाए सवाल, हादसे की आशंका जताई

0
सारण के दरियापुर में गलत जगह बनी पुलिया, ग्रामीणों ने निर्माण पर उठाए सवाल, हादसे की आशंका जताई
निर्माणाधीन पुलिया

सारण से अंकित कुमार की रिपोर्ट
Dariyapur Culvert Construction:
सारण जिले के दरियापुर प्रखंड स्थित ठीका-परसा मार्ग पर बनी एक पुलिया को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि पुलिया गलत दिशा में बनने से सड़क पर खतरनाक मोड़ बन गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है. बड़े वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हो रही है.

ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण पर क्यों उठाए सवाल?

सारण के दरियापुर प्रखंड के ठीका-परसा मार्ग पर ठीका चंवर के पास नहर पर बनाई गई पुलिया को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया का निर्माण सही स्थान पर नहीं किया गया, जिससे सड़क पर खतरनाक मोड़ बन गया है.

Saran News: क्या है ग्रामीणों की आपत्ति?

स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिया का निर्माण उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए था, लेकिन इसे पूरब से पश्चिम दिशा की ओर बना दिया गया. इसके कारण सड़क का स्वरूप बदल गया और पुलिया के पास तीखा मोड़ बन गया है.

Saran Road Accident: कैसे बढ़ रही है दुर्घटना की आशंका?

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया के पास बने मोड़ पर वाहन चालकों के अनियंत्रित होने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है. उनका दावा है कि यहां छोटे-छोटे हादसे अक्सर होते रहते हैं. ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों में हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है.

सारण की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बड़े वाहनों को क्यों हो रही परेशानी?

स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिया के गलत तरीके से निर्माण होने के कारण बड़े वाहनों का इस मार्ग से आवागमन लगभग ठप हो गया है. इससे आसपास के गांवों के लोगों को भी आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.

किन गांवों के लोग होते हैं प्रभावित?

इस सड़क से ठीका, ककरहट, भूसी टोला, मानपुर, बेला और महम्मदपुर सहित दर्जनों गांवों के लोग परसा बाजार आने-जाने के लिए गुजरते हैं. ऐसे में पुलिया की स्थिति का असर बड़ी संख्या में ग्रामीणों पर पड़ रहा है.

ग्रामीणों की क्या मांग है?

ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिया का निर्माण सही दिशा में कराने की मांग की है. उनका कहना है कि इससे सड़क सुरक्षित होगी और बड़े वाहनों का आवागमन भी सुचारु रूप से हो सकेगा. स्थानीय लोगों की मांग के बाद अब प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर क्षेत्र के लोगों की नजर बनी हुई है.

Also Read: बिहार: शिक्षा विभाग बना रहा पीएचडी, NET और JRF शिक्षकों की सूची, जल्द मिल सकती है नई जिम्मेदारी

Previous article एनएच पर हादसा: अनियंत्रित होकर रिकवरी वैन पलटी, पीछे से आ रहा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, हादसा टला
Next article बांका में भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना को लेकर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel