[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण डाकपालकों की समीक्षा बैठक में कार्य निष्पादन और सेवाओं पर सख्त निर्देश

डाकपालकों की समीक्षा बैठक में कार्य निष्पादन और सेवाओं पर सख्त निर्देश

0
डाकपालकों की समीक्षा बैठक में कार्य निष्पादन और सेवाओं पर सख्त निर्देश
समीक्षा बैठक सह संवाद कार्यक्रम में शामिल अतिथि.

सारण के गोरखा से राना सिंह की रिपोर्ट

Saran News :  गड़खा प्रखंड अंतर्गत कुदर बाधा उपडाकघर परिसर में शाखा डाकपालकों की समीक्षा बैठक सह संवाद एवं मूल्यांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम की मुख्य समीक्षा बिहार परिमंडल, पटना के मुख्य डाक महाध्यक्ष एम. यू. अब्दाली ने की. बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में संचालित डाकघर योजनाओं की प्रगति एवं सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की गई. अधिकारियों ने शाखा डाकघरों के कार्य निष्पादन, बचत खाता, बीमा, आधार नामांकन सहित विभिन्न डाक सेवाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

एक दर्जन शाखा डाकघरों के डाकपालों ने भाग लिया

इस अवसर पर प्रवर डाक अधीक्षक राश बिहारी राम सहित कई डाक विभागीय अधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम में कुदर बाधा, रहमपुर सहित लगभग एक दर्जन शाखा डाकघरों के डाकपालों ने भाग लिया.

मुख्य डाक महाध्यक्ष एम. यू. अब्दाली ने सभी डाकपालों को समय पर सेवा उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण जनता तक डाक योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी डाकपाल अपने-अपने कार्यक्षेत्र में डाक विभाग की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं.

बेहतर कार्य निष्पादन के लिए प्रेरित किया

बैठक के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए. साथ ही डाकपालों को विभाग द्वारा मिलने वाले आर्थिक लाभ की जानकारी देते हुए उन्हें बेहतर कार्य निष्पादन के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत डाकपालों एवं अन्य उपस्थित लोगों द्वारा अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर किया गया.

Also Read : सारण में अजब प्रेम की गजब कहानी, मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Previous article मुंगेर में 53 वर्षों से आस्था का केंद्र बना है जमालपुर का संकट मोचन हनुमान मंदिर
Next article नालंदा में आज जॉब कैंप आयोजित, 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी करें आवेदन
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel