[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

0
बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

गड़खा. छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 गरखा थाना क्षेत्र के फुर्सतपुर फोरलेन के समीप गुरुवार को बाइक में ट्रक ने ठोकर मार दी. जिससे बाइक पर सवार पत्नी की मौके पर मौत हो गयी. जबकि बाइक पर सवार पति और पुत्र जख्मी हो गया. मृतक महिला मढौरा थाना क्षेत्र के पोझी कपूर गांव निवासी उपेंद्र साह के करीब 40 वर्षीय पत्नी बबीता देवी है. वही घायल व्यक्ति मृत महिला के पति 45 वर्षीय उपेंद्र साह और उसके पुत्र 16 वर्षीय साहिल कुमार है. बताया जाता है कि उपेंद्र साह बाइक पर अपनी पत्नी बबिता और पुत्र साहिल के साथ घर से गड़खा बाजार जा रहे थे. जैसे ही फुर्सतपुर फोरलेन के आस-पास पहुंचे तभी ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी. जिससे तीनों वही गिर पड़े और तीनों घायल हो गये. तीनों को गड़खा आस्पताल इलाज के लिए भेजा गया. जहां चिकित्सक ने महिला बबीता देवी को मृत घोषित कर दिया. जबकि घायल दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा. जहां इलाज किया गया. वही मृत महिला की शव को पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. घायल उपेंद्र साह ग्रामीण स्तर पर आनाज की खरीद बिक्री करता है. इस घटना को लेकर मृतक के पति उपेंद्र साह, पुत्र रंजन कुमार, साहिल कुमार, पुत्री श्वेता कुमारी सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel