[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण संविदा एएनएम कर्मियों ने सिविल सर्जन का किया घेराव

संविदा एएनएम कर्मियों ने सिविल सर्जन का किया घेराव

0
संविदा एएनएम कर्मियों ने सिविल सर्जन का किया घेराव

छपरा. समान काम, समान वेतन, समान नियम व फेस अटेंडेंट की व्यवस्था लागू होने से नाराज कभी चिकित्सक तो कभी संविदा कर्मियों के द्वारा अपनी मांगों को ले बार-बार सिविल सर्जन को आवेदन दिया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को जिले के सभी ब्लॉक से संविदा एएन एम कर्मियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर एक अल्टीमेटम सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचकर दी.इस दौरान सिविल सर्जन को घेरते हुए जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय के समक्ष उनलोगों ने कुछ देर के लिए अपनी मांगों व भेदभाव वाले रवैया के प्रति जमकर नारेबाजी की. साथ ही इस संदर्भ में एएनएम रत्ना प्रसाद ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा हम लोगों के प्रति सही रवैया नहीं दिखाई दे रहा है. हमलोग भी समान काम समान वेतन व समान नियम के अनुरूप सेवा देगे. साथ-साथ फेस अटेंडेंस से भी काफी परेशानी हो रही है. फेस अटेंडेंस को लेकर उन लोगों ने बताया कि गांव में कई बार मोबाइल का नेटवर्क नहीं होने के कारण अटेंडेंस नहीं बन पाता है और इस दौरान हम लोगों की उपस्थिति काट दी जाती है. उन लोगों ने बताया कि हम कर्मियों का शोषण किया जा रहा है. बात करें वेतन की तो हम संविदा कर्मियों को दस हजार से 15 हजार तक मिल रहा है और सामान पद एवं समान कार्य के लिए स्थाई कर्मियों को 35 हजार से 80 हजार तक वेतन दिया जा रहा है. वहीं उन लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सिविल सर्जन को एक मांग पत्र समर्पित किया है साथ ही उन लोगों ने कहा है कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो हम लोग आगे राज्य स्वास्थ्य समिति पटना का भी घेराव करेंगे.वही इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियो की भी तैनाती की गयी थी.इस दौरान गोप गुट के जिला सचिव मोहम्मद सैयद नजमी,रमेश राय, प्रिया कुमारी निशु कुमारी पूजा कुमारी बिंदु कुमारी पूनम कुमारी मोनी कुमारी अंतिमा कुमारी रेणु कुमारी मधु पांडे ज्योति कुमारी प्रियंका कुमारी आदि मौजूद रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel