saran news : छपरा. खनुआ नाला व नगर निगम के निर्माणाधीन सभी नालों के शेष निर्माण कार्य को मई माह के अंत तक शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने देते हुए स्पष्ट कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मंगलवार को उन्होंने नगर निगम की सभी योजनाओं की समीक्षा की.
बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, बुडको के अभियंता, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, परियोजना अभियंता पुल निर्माण निगम, कार्यपालक अभियंता नगर निगम, अंचलाधिकारी सदर छपरा सहित अन्य पदाधिकारी एवं एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे.