जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सात लोग घायल

स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिका चक में पूर्व के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गये और दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे, रॉड व फरसा चला.

By SHAH ABID HUSSAIN | May 14, 2026 10:04 PM

दरियापुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिका चक में पूर्व के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गये और दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे, रॉड व फरसा चला. इस मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग बुरी तरह से घायल हो गए. घायलों में एक पक्ष के रघुवर राय, अमर कुमार, बृजनंदन राय, अफसर कुमार तथा दूसरे पक्ष के पुलिस राय,रणधीर कुमार व मंटू कुमार का नाम शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया. जिसमें दो घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया है.

बताया जाता है कि दोनों पक्षों में पूर्व से जमीन संबंधी विवाद चल है. इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये. घटना स्थल थोड़ी देर के लिए रणक्षेत्र में बदल गया. पुलिस को दोनों पक्षों ने अलग अलग अपना फर्द बयान बयान दर्ज कराया है. जिसमें दोनों तरफ से कुल 34 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार किशोर को रौंदा, हालत गंभीर

प्रतिनिधि,दाउदपुर/मांझी. ताजपुर-एकमा मुख्य पथ पर सरजूपार के समीप गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल किशोर की पहचान मटियार गांव निवासी मुकेश सिंह के पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रितेश अपने गांव से साइकिल पर सवार होकर एकमा जा रहा था. इसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि किशोर सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल किशोर को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकमा पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर, घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.