[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण Chhapra News: मेगा मार्ट भवन में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, एक वर्ष पहले ही हुई थी शादी

Chhapra News: मेगा मार्ट भवन में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, एक वर्ष पहले ही हुई थी शादी

0
Chhapra News: मेगा मार्ट भवन में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, एक वर्ष पहले ही हुई थी शादी
मृतक के शोकाकुल परिजन

Chhapra News: (हरि प्रकाश मिश्र की रिपोर्ट) छपरा के भगवान बाजार थाना अंतर्गत गुदरी रोड स्थित एक मेगा मार्ट भवन में करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई. मृत बिजली मिस्त्री की पहचान शहर के गुदरी मेन रोड मोहल्ला निवासी परशुराम साह का 32 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार साह के रूप में की गई है.

मृतक निजी बिजली मिस्त्री का काम करता था. उसे वहां काम करने के लिए बुलाया गया था. उस भवन में जाकर वह बिजली का कुछ रिपेयरिंग कर रहा था उसी बीच करंट का तेज झटका लगा और वहीं पर गिरकर वह अचेत हो गया. कुछ देर बाद शोर सुनकर वहां लोग जमा हुए और घर वाले भी मौके पर पहुंचे. जिसके बाद उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर सुब्रत कुमार के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद घर परिवार में चीख पुकार मच गई.

पिछले वर्ष हुई थी शादी

इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि बीते वर्ष अप्रैल महीने में ही उसकी शादी हुई थी. एक वर्ष पूरे ही हुए थे कि करंट लगने से उसकी मौत हो गई है. इस घटना को लेकर परिवार में आक्रोश भी देखने को मिला है. परिवार वालों का कहना है कि उसे शीघ्र अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

Also read बिहार में जमीन रजिस्ट्री के नियम बदले, अब CO की जांच के बिना नहीं होगी खरीद-बिक्री

Previous article धर्मावती नदी के तट पर मिला युवती का अधजला शव
Next article सिगरेट के पैसे को लेकर विवाद, बारातियों ने दुकानदार को पीटा
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel