[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण Chhapra News : 10 सितंबर तक भरा जायेगा पीजी फर्स्ट सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म

Chhapra News : 10 सितंबर तक भरा जायेगा पीजी फर्स्ट सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म

0
Chhapra News : 10 सितंबर तक भरा जायेगा पीजी फर्स्ट सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म

छपरा. पीजी सत्र 2022-24 फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. परीक्षा फॉर्म पांच से 10 सितंबर तक पीजी कॉलेजों व जेपीयू के पीजी विभागों में ऑफलाइन मोड में भरा जायेगा. छात्र-छात्राओं को कॉलेज व विवि के पीजी विभाग से परीक्षा फॉर्म मिलेगा. जिसे भरने के बाद स्नातक थर्ड इयर परीक्षा का अंक पत्र, प्रवेश पत्र, पंजीयन व अन्य जरूरी कागजातों को संलग्न कर विभाग में वेरीफाइ कराना होगा. जिसके बाद निर्धारित शुल्क के साथ फॉर्म काउंटर पर जमा होगा. सभी पीजी कॉलेजों और जेपीयू के पीजी विभागों में भी नोटिस बोर्ड पर सूचना प्रकाशित कर दी गयी है. पीजी के अंतर्गत सैद्धांतिक विषयों के लिए सात सौ रुपये, वहीं जिन विषयों में प्रैक्टिकल की परीक्षा होती है. उसके लिए नौ सौ रुपये शुल्क निर्धारित है.

सीबीसीएस पैटर्न पर होगी परीक्षा

परीक्षा च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) पाठ्यक्रम के तहत ली जायेंगी. विदित हो कि पीजी सत्र 2018 से ही जेपीयू में नया सिलेबस लागू किया गया है. सीबीसीएस के लागू होने के बाद विषय के अंतर्गत चार कोर कोर्स बनाये गये हैं. जिसके आधार पर ही परीक्षा होगी. कुछ नया वेरियेशन शामिल है. विज्ञान संकाय के छात्रों को चेप्टर में वेरियेशन मिलेगा. वहीं मानविकी संकाय के विषयों में लिटरेचर में वेरियेशन मिलेगा. वहीं सभी सेमेस्टर में एक अनिवार्य विषय एडिशनल की परीक्षा भी होगी. कक्षाओं में चैप्टर वेरिएशन व पैटर्न से जुड़ी जानकारियां दी गयी हैं.

अधिकतर विभागों में पूरी हुई इंटर्नल परीक्षा

छात्रों की 50 अंकों की इंटर्नल व वायवा की परीक्षाएं ली जा चुकी हैं. इसके लिए परीक्षा विभाग ने पूर्व में ही सभी विभागों को निर्देश जारी किया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकतर पीजी कॉलेजों व जेपीयू के पीजी विभागों में इंटर्नल परीक्षा ली जा चुकी है. जिसका अंक पत्र परीक्षा विभाग में सबमिट कर दिया गया है. इंटर्नल तथा वायवा के अंतर्गत एडिशनल सब्जेक्ट की परीक्षा ली गयी है.

इन विषयों की होगी परीक्षा

जेपीयू में पीजी के अंतर्गत अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, अर्थशास्त्र, इतिहास, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, भौतिकी, गणित, जुलॉजी व दर्शनशास्त्र की पढ़ाई होती है. इस सभी विभागों में च्वाइस बेस्ड सिलबेस के तहत फर्स्ट समेस्टर की परीक्षाए होंगी.

दूसरी लिस्ट जारी, सात तक होगा स्पॉट एडमिशन

स्नातक सत्र 2024-28 में स्पॉट एडमिशन के लिए दूसरी सूची जारी कर दी गयी है. पांच सितंबर को उन छात्र-छात्राओं को विवि में बुलाया गया था, जिनके आवेदन में त्रुटि थी. आवेदन फार्म में सुधार कर लेने के बाद नामांकन के लिए दूसरी लिस्ट जारी की गयी है. छात्र-छात्राएं छह व सात सितंबर को दाखिला करा सकेंगे.

वहीं जिन छात्र-छात्राओं का नाम अभी भी नहीं आया है. उनका नाम जल्द ही अगली सूची में जारी किया जायेगा. स्पॉट एडमिशन से संबंधित नोटिफिकेशन सभी कॉलेज के प्राचार्यों को भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel