[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण छपरा विधायक छोटी कुमारी ने अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली परतें, दिया सख्त निर्देश

छपरा विधायक छोटी कुमारी ने अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली परतें, दिया सख्त निर्देश

0
छपरा विधायक छोटी कुमारी ने अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली परतें, दिया सख्त निर्देश
अस्पताल में निरीक्षण करतीं विधायक

Chhapra MLA Chhoti Kumari: (विकास कुमार) छपरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक छोटी कुमारी इन दिनों प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का लगातार दौरा कर रही हैं. इसी क्रम में उन्होंने सिताबदियारा स्थित प्रभावती देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए.

ओपीडी, सफाई और कर्मियों की उपस्थिति की जांच

विधायक ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, ओपीडी सेवाओं की स्थिति, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया. साथ ही मरीजों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया. उन्होंने ऑन-ड्यूटी चिकित्सा कर्मियों से मरीजों की संख्या और इलाज व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की.

दवा स्टॉक की हुई गहन समीक्षा

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल के दवा भंडार का विशेष रूप से निरीक्षण किया. उन्होंने उपलब्ध दवाओं के स्टॉक की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए और सभी जरूरी दवाएं अस्पताल में उपलब्ध रहनी चाहिए.

व्यवस्था देख विधायक ने की सराहना

अस्पताल की व्यवस्था निरीक्षण के दौरान संतोषजनक पाई गई. सभी डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित ड्रेस में उपस्थित मिले और अपने कार्य में सक्रिय दिखे. अस्पताल के बेड पर साफ-सुथरी चादर लगी देख विधायक ने संतोष जताया और स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली व सेवा भाव की सराहना की.

100 बेड अस्पताल भवन निर्माण का भी लिया जायजा

विधायक छोटी कुमारी ने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 100 बेड अस्पताल भवन और डॉक्टरों व कर्मचारियों के लिए बन रहे आवासीय भवन का भी निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का निर्देश दिया.

लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को पारदर्शी, जवाबदेह और आम जनता के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने साफ कहा कि मरीजों के इलाज और अस्पताल प्रबंधन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद, मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार साह, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, सुनील सिंह सरपंच समेत कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read: छपरा जंक्शन पर स्टैंड बंद, यात्रियों का हाल बेहाल, हर तरफ जाम और अव्यवस्था से लोग परेशान

Previous article Gopalganj News: बैंक से पैसा लेकर लौट रहे युवक से लूट, पिता-पुत्र को पीटकर किया घायल
Next article लखीसराय सदर अस्पताल में रात में औचक निरीक्षण में मिली गंदगी, ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel