[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने सीएचसी की व्यवस्थाओं को परखा

राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने सीएचसी की व्यवस्थाओं को परखा

0
राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने सीएचसी की व्यवस्थाओं को परखा
सांकेतिक तस्वीर

दरियापुर. बिहार स्वास्थ्य समिति की टीम ने विभाग के कायाकल्प योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का गहनता पूर्वक मूल्यांकन किया. टीम के सदस्यों ने सबसे पहले अस्पताल में स्वच्छता, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन, लेबर रूम, संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था की जांच की. इसके बाद ओपीडी, वार्ड, शौचालय, पेयजल सुविधाएं की गहनता से टीम के सदस्यों ने जांच की. अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिल रही सुविधाओं के बारे में भी टीम के सदस्यों ने पूछताछ की. इसके बाद अस्पताल के रिकॉर्ड का संधारण भी टीम के सदस्यों ने किया. करीब तीन घंटे तक टीम ने सीएचसी की जांच की. जांच टीम में राज्य स्वास्थ्य समिति के डॉ पवन सिंह,डॉ विश्वंभर शर्मा, डॉ अभिषेक कुमार सिन्हा, डॉ राज कमल शर्मा, डॉ स्वाति प्रभा व डॉ महिप कुमार शामिल थे. टीम के सदस्यों ने जांच के बाद स्वास्थ्य प्रबंधक रविश कुमार को मरीजों की सुविधाओं को बढ़ाने व स्वच्छता का पालन करने का निर्देश दिया. टीम के सदस्यों ने कहा कि यह अस्पताल सरकार के चिकित्सका मानकों को बेहतर तरीके से पूरा कर रहा है.फिर भी स्वास्थ्य कर्मियों को हिदायत दी गई कि मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाना चाहिए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel