[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण सारण में 41°C तापमान ने बढ़ाई मुसीबत, अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़, मौसम का डबल अटैक

सारण में 41°C तापमान ने बढ़ाई मुसीबत, अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़, मौसम का डबल अटैक

0
सारण में 41°C तापमान ने बढ़ाई मुसीबत, अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़, मौसम का डबल अटैक
छपरा में कैसा रहेगा मौसम (सांकेतिक तस्वीर)

Chapra Weather Update: सारण में लगातार बढ़ रही गर्मी अब लोगों की सेहत पर भी असर डालने लगी है. मंगलवार को जिले का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया. तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच सदर अस्पताल की ओपीडी में वायरल फीवर, सर्दी-खांसी और पेट दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

41 डिग्री तापमान ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

बीते चार-पांच दिनों से छपरा में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. सुबह आठ बजे से ही तेज धूप और गर्म हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया. दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम चहल-पहल देखने को मिली.

जरूरी काम से ही घरों से निकल रहे लोग

भीषण गर्मी के कारण लोग दिन के समय बाहर निकलने से बच रहे हैं. हालांकि कार्यालय, व्यवसाय और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए लोगों को मजबूरी में घरों से निकलना पड़ रहा है. शहर के प्रमुख बाजारों में दोपहर के समय ग्राहकों की संख्या में कमी देखी गई. गर्मी के कारण लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं.

सदर अस्पताल की ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़

गर्मी बढ़ने के साथ ही सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है. मंगलवार को अन्य दिनों की तुलना में अस्पताल की ओपीडी में अधिक भीड़ देखी गई. अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लगी रही.

वायरल फीवर और पेट दर्द के मरीज ज्यादा पहुंचे

अस्पताल कर्मियों के अनुसार सुबह से ही सर्दी, खांसी, बुखार और पेट दर्द से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. जनरल फिजिशियन विभाग में मरीजों की संख्या सबसे अधिक देखी गई। वहीं बच्चों में भी मौसमी बीमारियों के लक्षण बढ़ने लगे हैं, जिसके कारण शिशु वार्ड में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है.

सुबह से लग रही कतार

रजिस्ट्रेशन काउंटर पर तैनात कर्मियों ने बताया कि सुबह से मरीजों की भीड़ शुरू हो जाती है.हालांकि दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच मरीजों की संख्या में कुछ कमी देखने को मिलती है.इसके बावजूद अस्पताल में दोनों शिफ्ट में मरीजों का दबाव बना हुआ है.

अस्पताल प्रशासन ने दिए जरूरी निर्देश

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. केएम दुबे ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं. साथ ही सभी चिकित्सकों को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है ताकि मरीजों को इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो. विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, धूप में निकलने से बचना और हल्का भोजन करना जरूरी है. बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है. मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है और बारिश की संभावना भी जताई जा रही है.

Also Read: saran news : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

Previous article Free Fire MAX Redeem Codes Today: एक्सपायर होने से पहले रिडीम करें कोड्स और पाएं प्रीमियम रिवॉर्ड्स
Next article रामगढ़ : भाजपा का “बूथ जीता, चुनाव जीता” के संकल्प के साथ एसआईआर बीएलए-टू कार्यशाला संपन्न
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel