[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण सारण में सड़क किनारे खड़े ट्रकों पर चला प्रशासन का डंडा, NH-19 से हटाए गए करीब 50 वाहन, चालकों पर भी कार्रवाई

सारण में सड़क किनारे खड़े ट्रकों पर चला प्रशासन का डंडा, NH-19 से हटाए गए करीब 50 वाहन, चालकों पर भी कार्रवाई

0
सारण में सड़क किनारे खड़े ट्रकों पर चला प्रशासन का डंडा, NH-19 से हटाए गए करीब 50 वाहन, चालकों पर भी कार्रवाई
अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई करते पदाधिकारी

सारण से विकास कुमार की रिपोर्ट
Chapra NH-19 illegal parking:
छपरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अवैध पार्किंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़े करीब 50 वाहनों को हटाया. प्रशासन का कहना है कि यातायात बाधित करने वाली अवैध पार्किंग के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

NH-19 पर कहां चलाया गया विशेष अभियान?

सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के झंगा चौक, डोरीगंज से मेथवलिया चौक तक विशेष अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य सड़क के राइट ऑफ वे में हो रही अवैध पार्किंग को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना था.

कार्रवाई के दौरान कितने वाहन हटाए गए?

जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक और प्रवर्तन अवर निरीक्षक की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े लगभग 50 वाहनों को हटाया. इसके साथ ही संबंधित वाहन चालकों और संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई भी की गई.

अवैध पार्किंग प्रशासन के लिए चिंता का विषय क्यों बनी?

प्रशासन के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे अवैध पार्किंग के कारण यातायात प्रभावित होता है. इसके अलावा दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है. इसी वजह से सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए नियमित अभियान चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: सारण में 3 महीने में 24 मौतें, सड़क किनारे खड़े ट्रक बन रहे काल, आंकड़ें कर देंगे हैरान, आखिर कब जागेगा सिस्टम?

जिलाधिकारी ने क्या निर्देश दिए हैं?

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य प्रमुख सड़कों के राइट ऑफ वे में किसी भी प्रकार की अवैध पार्किंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने नियमित जांच और कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया है.

वाहन मालिकों और संचालकों से क्या अपील की गई?

जिला प्रशासन ने वाहन मालिकों, परिवहन संचालकों और आम नागरिकों से निर्धारित स्थलों पर ही वाहन पार्क करने की अपील की है. प्रशासन ने कहा है कि सड़क की भूमि और राइट ऑफ वे का अतिक्रमण या अवैध उपयोग न करें, ताकि सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनी रहे.

आगे क्या होगा?

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे. अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों और संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: सारण पुलिस ने 24 घंटे में 34 अपराधियों को किया गिरफ्तार, शराब-मोबाइल और ATM कार्ड बरामद

Previous article कैमूर: सेवन-ए-साइड फुटबॉल में बियूर का दबदबा, फुफुआव की टीम को 1-0 से हराया
Next article दरभंगा: खरीफ महाअभियान तेज, 10 हजार हेक्टेयर से अधिक में धान का बिचड़ा गिराने का लक्ष्य
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel