[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण छपरा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

छपरा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

0
छपरा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
हाई अलर्ट पर प्रशासन

Chapra News: मांझी थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विनोद कुमार एवं राजस्व पदाधिकारी रोजी कुमारी ने की. 28 मई को बकरीद मनाई जाएगी.

प्रेम और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

बैठक में अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर इस पर्व को प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं. प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे आपत्तिजनक संदेशों पर ध्यान न दें.

संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को दें सूचना

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें.पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी.साथ ही गश्ती दल बढ़ाने एवं असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिये गये हैं.

भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ाई जाएगी निगरानी

थानाध्यक्ष ने कहा कि बकरीद पर्व के दौरान पुलिस लगातार सक्रिय रहेगी. प्रमुख चौक-चौराहों सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर

राजस्व पदाधिकारी रोजी कुमारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.किसी भी व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट, अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश किए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से शांति और भाईचारे की परंपरा कायम रखने की अपील की.

Also Read: saran news : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

Previous article पुरुषोत्तम मास में गूंजेगा रामनाम, बाबा सर्वेश्वर नाथ शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ आज से
Next article मिथिला के विकास को लगेंगे पंख, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनेगा दरभंगा और मुजफ्फरपुर से उड़ेंगे छोटे विमान
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel