[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण बिहार संपर्क क्रांति छूटा तो क्लोन हमसफर में चढ़ गए यात्री, टीटी ने टिकट मांगा तो मच गया बवाल, रेलवे ने वसूला भारी जुर्माना

बिहार संपर्क क्रांति छूटा तो क्लोन हमसफर में चढ़ गए यात्री, टीटी ने टिकट मांगा तो मच गया बवाल, रेलवे ने वसूला भारी जुर्माना

0
बिहार संपर्क क्रांति छूटा तो क्लोन हमसफर में चढ़ गए यात्री, टीटी ने टिकट मांगा तो मच गया बवाल, रेलवे ने वसूला भारी जुर्माना
हंगामा के बाद प्लेटफार्म पर पहुंची आरपीएफ

छपरा से हरि प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Chapra Junction:
छपरा-सीवान रेलखंड पर नई दिल्ली से दरभंगा जा रही 02570 क्लोन हमसफर एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान विवाद का मामला सामने आया है. ट्रेन के एम-3 कोच में ड्यूटी पर तैनात टीटी के साथ कथित दुर्व्यवहार की सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तत्काल कार्रवाई की. घटना को लेकर यात्रियों और रेलवे कर्मियों के बीच कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही.

बिहार संपर्क क्रांति छूटने के बाद दूसरी ट्रेन में सवार हुए यात्री

जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी मोसेन्द अपने परिवार के साथ दरभंगा जाने के लिए बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस का टिकट लेकर यात्रा करने वाले थे. लेकिन समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाने के कारण उनकी ट्रेन छूट गई. इसके बाद उन्होंने जल्दबाजी में दरभंगा पहुंचने के लिए क्लोन हमसफर एक्सप्रेस में सफर शुरू कर दिया.

टीटी ने मांगा टिकट तो शुरु हुआ विवाद

यात्रा के दौरान जब ट्रेन छपरा जंक्शन के समीप पहुंची तो ड्यूटी पर मौजूद टीटी ने नियमित जांच के तहत टिकट की मांग की. जांच के दौरान यात्रियों के पास इस ट्रेन के लिए वैध टिकट नहीं पाया गया. इसके बाद पूछताछ की गई, जिस दौरान कथित रूप से टीटी के साथ दुर्व्यवहार की घटना सामने आई. स्थिति बिगड़ती देख टीटी ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी.

सूचना मिलते ही हरकत में आई आरपीएफ टीम

मामले की जानकारी मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई. उपनिरीक्षक सुंदरजीत के नेतृत्व में संबंधित यात्रियों को ट्रेन से उतारकर आरपीएफ पोस्ट लाया गया. रेलवे सूत्रों के अनुसार प्लेटफॉर्म से पोस्ट तक ले जाने के दौरान हल्की नोकझोंक भी हुई, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया.

रेलवे ने बनाया नया टिकट

आरपीएफ पोस्ट पहुंचने के बाद यात्रियों के खिलाफ रेलवे नियमों के तहत कार्रवाई की गई. नई दिल्ली से छपरा तक एसी श्रेणी का करीब 7670 रुपये का टिकट बनाकर निर्धारित शुल्क वसूला गया. इसके बाद यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए दूसरी ट्रेन से दरभंगा रवाना कर दिया गया.

शादी में शामिल होने की जल्दी बनी परेशानी की वजह

यात्रियों ने बताया कि उन्हें दरभंगा में एक शादी समारोह में शामिल होना था. ट्रेन छूट जाने के कारण वे जल्दबाजी में दूसरी ट्रेन में सवार हो गए. हालांकि टिकट संबंधी नियमों का पालन नहीं होने के कारण उन्हें रेलवे की कार्रवाई का सामना करना पड़ा.

नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन यात्रा के दौरान वैध टिकट रखना अनिवार्य है. किसी भी प्रकार के नियम उल्लंघन या रेलवे कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दी गई है.

ट्रेन छूटने पर न करें यह गलती

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी कारणवश निर्धारित ट्रेन छूट जाए तो यात्रियों को रेलवे के नियमों के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए. बिना वैध टिकट किसी दूसरी ट्रेन में यात्रा करने पर जुर्माना और अन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.

Also Read: saran news : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

Previous article सहरसा मंडी में मक्का-गेहूं हुए सस्ते, चावल ने दिखाई ताकत, किसानों की बढ़ी दिलचस्पी
Next article आरा में चलेगा विशेष अभियान: आगामी तीन महीने में एचआईवी संक्रमितों की होगी टीबी जांच
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel