[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण युवाओं में सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संचार कर रहा स्काउट-गाइड : मिथिलेश तिवारी

युवाओं में सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संचार कर रहा स्काउट-गाइड : मिथिलेश तिवारी

0
युवाओं में सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संचार कर रहा स्काउट-गाइड : मिथिलेश तिवारी
समारोह का उद्घाटन करते शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी साथ में मौजूद सांसद और अन्य.

सारण से विकास कुमार की रिपोर्ट
Saran News : छपरा, भारत स्काउट एवं गाइड, सारण के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय एकता शिविर-2026 का भव्य उद्घाटन मंगलवार को सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, चांदमारी रोड में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के कर-कमलों द्वारा किया गया.

कार्यक्रम में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट एवं गाइड कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम् एवं स्वागत गीत से हुआ. इसके पश्चात सीपीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन किया तथा शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला.

कैडेट्स सदैव मानव सेवा के लिए तत्पर

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्काउट एवं गाइड संगठन की कार्यसंस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है. उन्होंने कैडेट्स को सदैव मानव सेवा के लिये तत्पर रहने और समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने हेतु प्रेरित किया.

सांसद ने कैडेट्स की कार्यसंस्कृति व सेवा भावना की प्रशंसा की

कार्यक्रम के दौरान डीओसी अमन राज ने शिक्षा मंत्री से सरकारी विद्यालयों में स्काउट एवं गाइड गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिये आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया. इस पर शिक्षा मंत्री ने पूर्ण सहयोग एवं आवश्यक पहल का आश्वासन दिया. विशिष्ट अतिथि सांसद सिग्रीवाल ने भी स्काउट एवं गाइड कैडेट्स की कार्यसंस्कृति, अनुशासन एवं सेवा भावना की प्रशंसा की.

करीब 500 स्काउट व गाइड प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सारण जिले के 20 प्रखंडों से लगभग 500 स्काउट एवं गाइड प्रतिभागियों ने भाग लिया.

समारोह में ये रहे मौजूद

समारोह का सफल संचालन एवं समन्वय सीपीएस के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार सिंह द्वारा किया गया.कार्यक्रम में क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक श्री राजदेव राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण, सीपीएस के प्राचार्य मुरारी सिंह, जिला संगठन आयुक्त(स्काउट)अमन राज, अश्विनी परमार, प्रणव सिंह, सीपीएस कल्याणपुर की प्राचार्या अंजू सिंह, शिविर प्रधान प्रमोद सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

Also Read : सारण में स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने तय किया नया विजन, नई कार्यकारिणी का गठन, इनको मिली जिम्मेदारी

Previous article बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर एडीएम ने परमान नदी के तटबंधों व सिताधार का किया निरीक्षण
Next article बक्सर में पुलिस ने शराबबंदी अभियान दौरान 600 लीटर देशी शराब किया नष्ट, फरार धंधेबाज की तलाश जारी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel