[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण छपरा से दिल्ली जाना हुआ आसान, आज नई साप्ताहिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री और सीएम सम्राट, जानें रूट और टाइमिंग

छपरा से दिल्ली जाना हुआ आसान, आज नई साप्ताहिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री और सीएम सम्राट, जानें रूट और टाइमिंग

0
छपरा से दिल्ली जाना हुआ आसान, आज नई साप्ताहिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे  रेल मंत्री और सीएम सम्राट, जानें रूट और टाइमिंग
Ai जेनरेटेड इमेज

सारण से विकास कुमार की रिपोर्ट
Chapra Anand Vihar Express: सारण, मऊ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लाखों रेल यात्रियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज छपरा जंक्शन से नई 12527/12528 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ ही मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस और दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू ट्रेन सेवा के वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार का भी शुभारंभ होगा. नई रेल सेवाओं से रोजगार, शिक्षा, इलाज और व्यापार के लिए दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

Chapra News: छपरा जंक्शन पर आज कौन-कौन रहेगा मौजूद?

छपरा जंक्शन पर आयोजित समारोह में सांसद राजीव प्रताप रूडी, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधान परिषद सदस्य वीरेन्द्र नारायण यादव, आफाक अहमद, सच्चिदानंद राय तथा विधायक छोटी कुमारी मौजूद रहेंगी. इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर, वाराणसी मंडल के डीआरएम और कई वरिष्ठ रेल अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.

छपरा से दिल्ली जाने वाली नई ट्रेन का समय क्या रहेगा?

12527 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को रात 8:50 बजे छपरा से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:00 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी. वहीं 12528 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को शाम 4:25 बजे आनंद विहार से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:40 बजे छपरा पहुंचेगी.

Chapra Anand Vihar Express: किन प्रमुख स्टेशनों को मिलेगा नई ट्रेन का लाभ?

नई साप्ताहिक एक्सप्रेस बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी. इससे बिहार और पूर्वांचल के यात्रियों को दिल्ली के लिए एक और सीधा विकल्प मिलेगा.

यह भी पढ़ें: राजीव प्रताप रूडी के निमंत्रण पर रेल मंत्री और मुख्यमंत्री करेंगे मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री का दौरा, सारण के विस्तार पर होगी चर्चा

मऊ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए क्या सुविधा शुरू हो रही है?

14055 मऊ-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को सुबह 10:30 बजे मऊ से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वापसी में 14056 आनंद विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को दोपहर 3:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 5:45 बजे मऊ पहुंचेगी. यह ट्रेन मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड, शाहगंज, जौनपुर, जंघई, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल मार्ग से होकर चलेगी.

दोहरीघाट-औंड़िहार-दोहरीघाट मेमू ट्रेन का हुआ विस्तार

65121/65122 दोहरीघाट-औंड़िहार-दोहरीघाट मेमू ट्रेन सेवा का मार्ग विस्तार अब वाराणसी सिटी तक कर दिया गया है. रेलवे का कहना है कि इस विस्तार से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. लंबे समय से इस सेवा के विस्तार की मांग की जा रही थी.

51वें रेल इंजन को दिखाएंगे हरी झंडी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. इस दौरान गिनी गणराज्य को निर्यात किए जाने वाले 51वें रेल इंजन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा. यह भारतीय रेल उद्योग की वैश्विक उपलब्धियों में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

नई रेल सेवाओं से क्षेत्र को कितना फायदा मिलेगा?

रेल मंत्रालय के अनुसार छपरा, मऊ और पूर्वी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और व्यापारिक कार्यों के लिए दिल्ली जाते हैं. नई ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी. साथ ही किसानों, व्यापारियों, छात्रों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी आवागमन में लाभ होगा. इससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है.

Also Read: saran news : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

Previous article मुजफ्फरपुर में बड़ा खुलासा: बच्चों पर बेअसर हो रहीं एंटीबायोटिक दवाएं, SKMCH के रिसर्च में डराने वाली रिपोर्ट
Next article पूर्णिया में घने बादलों ने ढका आसमान, ठंडी हवाओं से मिली राहत, कभी भी हो सकती है बारिश
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel