[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण बिहार में सिर्फ दो जगह जनगणना 2027 का ट्रायल प्री टेस्ट होगा, 6 जुलाई से सोनपुर में शुरू

बिहार में सिर्फ दो जगह जनगणना 2027 का ट्रायल प्री टेस्ट होगा, 6 जुलाई से सोनपुर में शुरू

0
बिहार में सिर्फ दो जगह जनगणना 2027 का ट्रायल प्री टेस्ट होगा, 6 जुलाई से सोनपुर में शुरू
सांकेतिक तस्वीर

census 2027 News : भारत की जनगणना के दूसरे चरण जनसंख्या परिगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में सारण जिले के सोनपुर नगर परिषद क्षेत्र में 6 जुलाई से जनसंख्या परिगणना का प्री टेस्ट (पायलट प्रोजेक्ट) शुरू होगा. इसके लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन जनगणना निदेशालय के उप महारजिस्ट्रार मृत्युंजय कुमार ने किया.

उन्होंने बताया कि जनगणना का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद अब दूसरे और अंतिम चरण में प्रत्येक व्यक्ति की गणना की जाएगी. इस दौरान प्रत्येक परिवार के सभी सदस्यों से करीब 40 प्रश्नों के माध्यम से विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी.

प्री टेस्ट से परखी जाएगी पूरी कार्यप्रणाली

उप महारजिस्ट्रार ने कहा कि प्री टेस्ट मुख्य जनगणना अभियान की सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. इसके माध्यम से वास्तविक क्षेत्र में जाकर पूरी प्रक्रिया का परीक्षण किया जाएगा, ताकि यह समझा जा सके कि निर्धारित कार्यप्रणाली, तकनीक और योजना व्यवहारिक रूप से कितनी प्रभावी है.

उन्होंने बताया कि प्री टेस्ट के दौरान आने वाली सभी समस्याओं और सुझावों को संकलित कर जनगणना निदेशालय भेजा जाएगा. इन सुझावों के आधार पर आवश्यक संशोधन करने के बाद ही देशव्यापी जनगणना अभियान शुरू किया जाएगा.

Saran News : बिहार में सिर्फ दो स्थानों का चयन

मृत्युंजय कुमार ने बताया कि बिहार में प्री टेस्ट के लिए केवल दो स्थानों का चयन किया गया है. शहरी क्षेत्र के लिए सारण जिले का सोनपुर नगर परिषद और ग्रामीण क्षेत्र के लिए नवादा जिले का रजौली प्रखंड चुना गया है. उन्होंने कहा कि इससे सोनपुर को राज्य स्तर पर विशेष महत्व मिला है. उल्लेखनीय है कि पहले चरण के मकान सूचीकरण के पायलट प्रोजेक्ट के लिए भी सोनपुर का चयन किया गया था.

सटीक आंकड़े ही विकास योजनाओं का आधार

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की सभी विकास योजनाओं का आधार जनगणना के आंकड़े होते हैं. इसलिए इनका शुद्ध और सटीक होना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों, विशेषकर शिक्षकों से प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से आत्मसात करने, मैनुअल का गहन अध्ययन करने और पूरी तैयारी के साथ फील्ड में उतरने का आह्वान किया.

पूरे देश में लागू होने वाली प्रक्रिया का होगा ट्रायल

जनगणना निदेशालय के सहायक निदेशक शिवेन्द्र ने कहा कि सोनपुर में जिस कार्यप्रणाली का परीक्षण किया जाएगा, वही आगे पूरे देश में लागू होगी. इसलिए यह अत्यंत संवेदनशील और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशिक्षण और फील्ड कार्य के दौरान निदेशालय के अधिकारी एवं विशेषज्ञ लगातार प्रगणकों के संपर्क में रहेंगे और हर समस्या के समाधान में सहयोग करेंगे.

69 कर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

कार्यपालक पदाधिकारी सह चार्ज अधिकारी शशि कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि “हमारी जनगणना-हमारा भविष्य” की भावना के साथ कार्य करना है. उन्होंने बताया कि सोनपुर नगर परिषद अब तक जनगणना कार्यों में अग्रणी रहा है और इस बार भी इसे आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है.

प्रशिक्षण में जिला नोडल पदाधिकारी आयुषी कुमारी, जुली कुमारी, प्रशिक्षक नीरज कुमार सिंह, श्रुति शैलेश, सविता कुमारी, आदर्श पाण्डेय, मोनी शर्मा, श्वेता सिंह, सुनील कुमार, राकेश कुमार सिन्हा, संतोष कुमार, नदीम अहमद एवं व्यवस्थापक रईस अहमद सहित दो बैचों में कुल 69 कर्मी शामिल हुए.

Also Read :गोपालगंज में कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

 
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel