[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण इंटरनेट बंद होने से दो दिन में 100 करोड़ का करोबार प्रभावित

इंटरनेट बंद होने से दो दिन में 100 करोड़ का करोबार प्रभावित

0
इंटरनेट बंद होने से दो दिन में 100 करोड़ का करोबार प्रभावित

छपरा.

जिले में चार दिन से इंटरनेट बंद रहने के कारण आम दिनचर्या के साथ कारोबार पर भी इसका व्यापक असर देखने को मिला. विगत चार दिनों में 100 करोड़ से अधिक का ऑनलाइन कारोबार प्रभावित हुआ है. 21 से 24 मई तक ऑनलाइन पेमेंट नहीं होने के कारण शहर के प्रायः सभी रेस्टुरेंट में ऑर्डर की कमी दिखी थी. दिनभर व्यवसायियों में अनिश्चितता का माहौल रहा. शहर के नगरपालिका चौक, डाक बंगला रोड, थाना चौक, साहेबगंज रोड इलाकों में स्थित सभी रेस्टोरेंट, शॉपिंग मार्ट वह फूड डिलीवरी सेंटर दोपहर तक बंद रहे. इंटरनेट बंद होने से शेयर मार्केट की फ्रेंचाइजियों में भी सन्नाटा पसरा रहा. इंटरनेट बंद हो जाने के कारण शेयर मार्केट में इनवेस्ट करने वाले लोगों में भी असमंजस की स्थिति देखी गयी. कई इनवेस्टर दूसरे जिलों के फ्रेंचाइजी ओनर के साथ तालमेल बैठाकर किसी भी तरह अपडेट रहने की कोशिश में जुटे दिखे. इ-टिकटिंग व कूरियर सेवा भी इंटरनेट बाधित रहने के कारण प्रभावित रहा. ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं होने के कारण कैश की डिमांड बढ़ गयी है. एटीएम में भीड़ रही. अधिकतर लोग शहर के विभिन्न एटीएम में ट्रांजेक्शन करने के लिए पहुंचे थे.

शहर के कारोबार का 50 फीसदी होता है ऑनलाइन पेेमेंट :

विदित हो कि कोरोना काल में ऑनलाइन कारोबार को बढ़ावा मिला है. बड़े व्यवसायियों के साथ छोटे कारोबारियों ने भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर भरोसा दिखाया है. शहर में फूड डिलीवरी की तीन फ्रेंचाइजी कार्यरत है. जिसके माध्यम से रोजाना 20 करोड़ तक का कारोबार जिले में होता है. रेडिमेड गारमेंट व फुटवियर की शो रूम 200 से अधिक शो रूम से रोजाना करीब 15 करोड़ का कारोबार होता है. वहीं शहरी क्षेत्र में इस समय 34 शॉपिंग मार्ट हैं. जिनसे रोजाना 20 करोड़ का ट्रांजेक्शन होता है. ऐसे में जिले के कुल कारोबार का अधिकतर ऑनलाइन पेमेंट पर ही निर्भर है. ऑनलाइन क्लास बाधित, परीक्षा की तैयारी प्रभावित कई छात्र ऑनलाइन मोड में परीक्षा की तैयारियां में जुटे हैं. कई बच्चों ने विभिन्न प्लेटफार्म पर ऑनलाइन क्लास ज्वाइन किया है. इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं भी प्रभावित रहीं. इस समय कई छात्र-छात्राएं ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं. छात्रों की स्पेशल कक्षाएं भी चल रही हैं. इंटरनेट बंद हो जाने के कारण मोबाइल रिचार्ज भी प्रभावित रहा. वहीं इंटरनेट के माध्यम से घर में टेलीविजन चलाने वाले लोगों को भी मनोरंजन से दूर होना पड़ा.

ये रहा असर

नहीं हुई ऑनलाइन फूड डिलीवरी

ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म पर चलने वाली कक्षाएं ठप

परीक्षा की तैयारियों पर पड़ा असर

शॉपिंग मार्ट में 60 फीसदी घटा कारोबार

एटीएम में भी कैश की दिखी किल्लत

कार्यालयों के कामकाज बाधित

शेयर मार्केट का काम करने वाले भी परेशान

इ-टिकट व कुरियर सेवा रही ठप

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel