[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण दाह संस्कार में आया युवक नहाने के दौरान सरयू नदी में डूबा

दाह संस्कार में आया युवक नहाने के दौरान सरयू नदी में डूबा

0
दाह संस्कार में आया युवक नहाने के दौरान सरयू नदी में डूबा

रिविलगंज. थाना क्षेत्र के सेमरिया श्मशान घाट पर दाह संस्कार में आया एक युवक सरयू नदी में स्नान के दौरान डूब गया. स्थानीय गोताखोरों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. मृत युवक की पहचान गौरा थाना क्षेत्र के गौरा बावन बिचला टोला निवासी कामेश्वर राय के 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के मुताबिक पंकज कुमार गांव के भगवान राय के अंतिम संस्कार में सेमरिया शमशान घाट पर आया था. अंतिम संस्कार होने के उपरांत वह सरयू नदी स्नान करने गया. इसी दौरान पानी के तेज बहाव में फंसकर वह गहरे पानी में चला गया. डूबते देख अंतिम संस्कार में शामिल लोग बचाने के लिए कूदे, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी बचा नहीं पाये. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुभाष पासवान ने कहा कि मृतक के परिजनों ने आवेदन दिया है. वहीं, सीओ कौशल किशोर ने कहा कि युवक की डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को स्थानीय गोताखोरों के सहायता से देर शाम तक खोजने की प्रयास किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. उन्होंने ने कहा की एसडीआरएफ को भी सूचना दे दी गयी है. सुबह से खोजबीन शुरू हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel