[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण छपरा-गोंदिया के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम-टेबल और पूरा शेड्यूल

छपरा-गोंदिया के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम-टेबल और पूरा शेड्यूल

0
छपरा-गोंदिया के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम-टेबल और पूरा शेड्यूल
ट्रेन की तस्वीर

Holi Special Train: होली के मौके पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. पूर्वोत्तर रेलवे ने छपरा और गोंदिया के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. यह ट्रेन सीमित तिथियों पर चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 08865/08866 गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली विशेष ट्रेन वाराणसी, गाजीपुर और बलिया रूट से संचालित होगी. इस ट्रेन के चलने से बिहार और पूर्वांचल के यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी.

गोंदिया से शाम 5 बजे रवाना होगी स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 08865 गोंदिया-छपरा होली स्पेशल 02 मार्च 2026 को गोंदिया से शाम 5 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उस्लापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सतना और मानिकपुर से होकर आगे बढ़ेगी. इसके बाद प्रयागराज छिवकी, चुनार, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर, केराकत, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, रेवती और बकुल्हा होते हुए तीसरे दिन रात 12:45 बजे छपरा पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 08866 छपरा-गोंदिया स्पेशल 04 मार्च को सुबह 4:45 बजे छपरा से चलेगी. यह ट्रेन उन्हीं प्रमुख स्टेशनों से होकर अगले दिन सुबह 11 बजे गोंदिया पहुंचेगी.

स्पेशल ट्रेन में लगाए जाएंगे 20 कोच

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे. इसमें 2 एसएलआरडी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 11 शयनयान, 2 एसी थर्ड और 1 एसी सेकेंड कोच शामिल रहेंगे. इससे लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी.

रेलवे की यात्रियों से खास अपील

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि होली के समय ट्रेनों में काफी भीड़ रहती है. खासकर बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग देखने को मिलती है. ऐसे में यह विशेष ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते टिकट बुक करा लें. त्योहार के समय अचानक भीड़ बढ़ जाती है. इसलिए योजना बनाकर यात्रा करना बेहतर रहेगा.

Previous article मिनटों में छील जाएगा ढेर सारा लहसुन, अपनाएं ये 5 जादुई ट्रिक्स और बचाएं अपना समय
Next article सर्दियों में बनाएं शरीर को गर्म रखने वाली क्रीमी पालक-ब्रोकली सूप
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel