[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण सारण में बनेगी पैगंबरपुर-सिकटिया सड़क, 46 करोड़ की लागत से होगी तैयार

सारण में बनेगी पैगंबरपुर-सिकटिया सड़क, 46 करोड़ की लागत से होगी तैयार

0
सारण में बनेगी पैगंबरपुर-सिकटिया सड़क, 46 करोड़ की लागत से होगी तैयार
पैगंबरपुर-सिकटिया सड़क

Bihar Road Project: सारण और महाराजगंज क्षेत्र में पिछले काफी समय से अटका हुई पैगंबरपुर (NH-331) से जनता बाजार होते हुए सिकटिया तक जाने वाली सड़क अब हकीकत बनने जा रही है. महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल की लगातार कोशिशों के बाद इस सड़क को पथ निर्माण विभाग की कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है.

सांसद की पहल पर मंत्री का एक्शन

सांसद सीग्रीवाल ने इस सड़क की जर्जर हालत और लोगों को होने वाली दिक्कतों को लेकर विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल को पत्र लिखा था. सांसद के आग्रह पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने विभागीय सचिव को तुरंत निर्देश जारी कर दिए हैं. इसके तहत लगभग 15.38 किलोमीटर लंबी इस सड़क को न केवल मजबूत किया जाएगा, बल्कि इसकी चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी. विभाग ने इस पूरी परियोजना के लिए 46 करोड़ 65 लाख 46 हजार रुपये का एस्टीमेट तैयार कर लिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हादसों में आएगी कमी, व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

वर्तमान में इस सड़क की हालत काफी खराब है, जिसके कारण आए दिन छोटे-बड़े वाहन दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं. सड़क के चौड़ा होने से न केवल इन हादसों पर लगाम लगेगी, बल्कि पैगंबरपुर, जनता बाजार और सिकटिया होते हुए महाराजगंज तक का सफर काफी सुगम हो जाएगा.

लोकल व्यापारियों के लिए भी यह सड़क किसी वरदान से कम नहीं होगी, क्योंकि माल ढुलाई और आवागमन तेज होने से व्यापार को नई गति मिलेगी. सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने बताया कि विभागीय औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य बहुत जल्द धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 3 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने भारी बारिश और वज्रपात की जारी की चेतावनी

बिहार में विजिलेंस का एक्शन, 12000 घूस लेते हुए पकड़ी गईं पंचायत राज पदाधिकारी

Previous article किसी भी पीड़ित को न्याय मिलने में नहीं हो देरी: बीडीओ
Next article महिलाओ का सफल बंध्याकरण
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel