[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण सारण में हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, शादी समारोह में जा रहे युवक की मौके पर मौत

सारण में हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, शादी समारोह में जा रहे युवक की मौके पर मौत

0
सारण में हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, शादी समारोह में जा रहे युवक की मौके पर मौत
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Road Accident: सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. शादी समारोह में जा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है. यह हादसा मुस्सेपुर चौक के पास का है. जहां तेज रफ्तार से हुई टक्कर ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया.

शादी में शामिल होने जा रहे थे दोनों युवक

मिली जानकारी के अनुसार, गड़खा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव निवासी राहुल कुमार जो 28 वर्ष का है और उनका साथी गुड्डू कुमार एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए अवतारनगर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव जा रहे थे. दोनों युवक उत्साह के साथ शादी में शामिल होने के लिए निकले. लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया.

राहुल की मौके पर मौत, गुड्डू की हालत गंभीर

मुस्सेपुर चौक के समीप हुए इस हादसे में राहुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. राहुल ठाकुर राय के पुत्र है. वहीं उनके साथ जा रहे गुड्डू कुमार, जो नारायण राय के पुत्र हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. गुड्डू कुमार कि गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटना स्थल की जांच शुरू की. मौके से मिली राहुल कुमार की शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

खुशियों का माहौल मातम में बदला

इस घटना के बाद अख्तियारपुर गांव समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ रही. जिस घर में शादी समारोह में शामिल होने की खुशी थी, वहां अब गम का माहौल छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है.
फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Also Read: अब बिहार घूमना हुआ और आसान, रेंट-ए-कैब से लोकल फूड तक पूरी सुविधा एक ही जगह

Previous article दरभंगा से बैठकर कंबोडिया में बेचता था सिम, CSC संचालक गिरफ्तार
Next article माही श्रीवास्तव का ‘सइयां मिलले राम जइसन’ बना सुपरहिट, दर्शकों को खूब भा रहा गाना
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel