[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण रामनवमी पर बिहार में हादसा, सगे भाई-बहन समेत 5 बच्चों की डूबने से मौत, 3 लापता और 3 बचाए गए

रामनवमी पर बिहार में हादसा, सगे भाई-बहन समेत 5 बच्चों की डूबने से मौत, 3 लापता और 3 बचाए गए

0
रामनवमी पर बिहार में हादसा, सगे भाई-बहन समेत 5 बच्चों की डूबने से मौत, 3 लापता और 3 बचाए गए
छपरा में रोते-बिलखते परिजन

Bihar News: रामनवमी के पावन दिन बिहार में खुशियों की जगह मातम छा गया. सारण और वैशाली जिलों में अलग-अलग हादसों में 11 लड़कियां और बच्चे पानी में डूब गए. अब तक 5 मौतों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 3 की तलाश जारी है. परिवारों में चीख-पुकार मची है और मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

वैशाली में गंगा स्नान बना जानलेवा

वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के गनियारी गंगा घाट पर रामनवमी के मौके पर स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां 6 लड़कियां अचानक गहरे पानी में डूबने लगीं. मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए 3 बच्चियों को बचा लिया, लेकिन बाकी को नहीं बचाया जा सका.

बचाई गई बच्चियों में पंखुरी कुमारी (14), चांदनी कुमारी (18) और अनुष्का कुमारी (15) शामिल हैं. वहीं सोनी कुमारी (22), सीमा कुमारी (18) और आंचल कुमारी (12) डूब गईं. इनमें से सीमा कुमारी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेजा गया है, जबकि दो बच्चियों की तलाश जारी है.

राघोपुर में चचेरी बहनों के साथ हादसा

वैशाली के ही राघोपुर क्षेत्र में एक और दर्दनाक घटना सामने आई. गंगा में स्नान करने गई दो चचेरी बहनें तेज धारा की चपेट में आ गईं. इस हादसे में 13 वर्षीय सत्तो कुमारी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बहन का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है.

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और गोताखोरों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

सारण में तीन सगे भाई-बहनों की दर्दनाक मौत

सारण जिले के छपरा में भी शुक्रवार की सुबह एक हृदयविदारक हादसा हुआ. मांझी थाना क्षेत्र के मटियार गांव में घाघरा नदी से कटकर बने पानी भरे गड्ढे (छाड़न) में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. ये तीनों सगे भाई-बहन थे और रोज की तरह परिवार के साथ लकड़ी काटने नदी पार गए थे. अचानक पानी में फिसलने से तीनों गहरे गड्ढे में चले गए और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

गांवों में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इन हादसों के बाद प्रभावित गांवों में मातम का माहौल है. एक ही परिवार के कई बच्चों की मौत से लोग सदमे में हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है.

राहत और बचाव कार्य जारी

प्रशासन ने सभी घटनास्थलों पर टीम तैनात कर दी है. स्थानीय गोताखोरों और रेस्क्यू फोर्स की मदद से लापता बच्चियों की तलाश जारी है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मृतकों के परिजनों को आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की मांग की है. प्रशासन ने भी इस पर कार्रवाई का भरोसा दिया है.

Also Read: बिहार पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, परिसीमन नहीं, लेकिन बदलेगा आरक्षण रोस्टर

Previous article रांची में रामनवमी झांकी और अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता की ऐतिहासिक परंपरा जानिए
Next article बिहार के इन जिलों में भारी बारिश और ओला गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel