[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण विधान परिषद के सदस्य बनने के बाद मां अंबिका भवानी के दरबार पहुंचे डॉ. संजय मयूख, पत्नी संग की विशेष पूजा-अर्चना

विधान परिषद के सदस्य बनने के बाद मां अंबिका भवानी के दरबार पहुंचे डॉ. संजय मयूख, पत्नी संग की विशेष पूजा-अर्चना

0
विधान परिषद के सदस्य बनने के बाद मां अंबिका भवानी के दरबार पहुंचे डॉ. संजय मयूख, पत्नी संग की विशेष पूजा-अर्चना
मां अंबिका भवानी के दरबार में परिवार के साथ डॉ. संजय मयूख

सारण से अमित की रिपोर्ट
Bihar MLC Chunav:
विधान परिषद का सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी डॉ. संजय मयूख शुक्रवार को सारण जिले के प्रसिद्ध मां अंबिका भवानी मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने पत्नी रश्मि मयूख के साथ मां अंबिका भवानी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

मां के दरबार में लगाई हाजिरी

एमएलसी निर्वाचित होने के बाद डॉ मयूख सबसे पहले मां अंबिका भवानी के दरबार पहुंचे. मंदिर में उन्होंने श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की तथा अपने नए दायित्व के सफल निर्वहन के लिए मां का आशीर्वाद प्राप्त किया. मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर डॉ संजय मयूख और उनकी पत्नी रश्मि मयूख ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा की. इस दौरान उन्होंने मां अंबिका भवानी की पिंडी पर चुनरी अर्पित की और परिवार व प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की.

पत्नी के साथ नवनिर्वाचित एमएसली डॉ. संजय मयूख

पुजारियों ने किया भव्य स्वागत

मंदिर पहुंचने पर पंडित रितेश तिवारी समेत अन्य पुजारियों ने डॉ मयूख का स्वागत किया. विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर मंदिर परिवार की ओर से उन्हें शुभकामनाएं और बधाई भी दी गई. पूजा-अर्चना के दौरान डॉ मयूख ने बिहार की प्रगति, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की कामना की. उन्होंने मां अंबिका भवानी से प्रदेशवासियों के सुखद और समृद्ध जीवन के लिए प्रार्थना की.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर छोटी कुमारी, धर्मेंद्र साह समेत कई श्रद्धालु और मंदिर के पुजारी उपस्थित रहे. सभी ने डॉ. मयूख को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं. आमी स्थित मां अंबिका भवानी मंदिर में डॉ संजय मयूख की मौजूदगी को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखा गया. धार्मिक आस्था के इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनके साथ मां भवानी का आशीर्वाद प्राप्त किया.

Also Read: बिहार के इस जिले में 30 साल बाद दिखा दुर्लभ हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध, वन विभाग ने रेस्क्यू कर पटना जू भेजा

Previous article श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ को लेकर निकली भव्य शोभा कलश यात्रा, 251 श्रद्धालु हुए शामिल
Next article Sitamarhi News: शराब तस्करी का अनोखा तरीका, शरीर से 54 शराब की बोतलें बांधकर ले जा रहा था व्यक्ति
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel