[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण नए साल में बिहार के इस जिले के लोगों को मिलेगा तीन मंजिला बस स्टैंड, लिफ्ट, वेटिंग रूम समेत मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

नए साल में बिहार के इस जिले के लोगों को मिलेगा तीन मंजिला बस स्टैंड, लिफ्ट, वेटिंग रूम समेत मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

0
नए साल में बिहार के इस जिले के लोगों को मिलेगा तीन मंजिला बस स्टैंड, लिफ्ट, वेटिंग रूम समेत मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं
AI से बनाई गई आधुनिक बस स्टैंड की सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: वर्षों से एक आधुनिक बस स्टैंड का इंतजार कर रहे प्रमंडलीय मुख्यालय छपरा के लोगों के लिए साल 2026 राहत लेकर आने वाला है. जिला परिषद की ओर से शहर में जल्द ही एक अत्याधुनिक तीन मंजिला बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है. इस परियोजना पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और फिलहाल स्थल पर मिट्टी भराई का काम तेजी से चल रहा है. अधिकारियों के अनुसार अब तक लगभग 20 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष निर्माण जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

तीन मंजिला होगा नया बस स्टैंड

यह नया बस स्टैंड जी प्लस-3 यानी तीन मंजिला होगा. खास बात यह है कि यहां बसों की व्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित किया जाएगा. तीनों मंजिलों पर अलग-अलग तरह की बस सेवाएं संचालित होंगी. एक तल पर अंतरराज्यीय बसें, दूसरे पर राज्य के भीतर चलने वाली बसें और तीसरे तल पर स्थानीय बसों के लिए प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे. इससे यात्रियों को बस पकड़ने में आसानी होगी और शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या भी काफी हद तक कम होगी.

बस स्टैंड में मिलेंगी ये सुविधाएं

बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा का भी खास ख्याल रखा जाएगा. यहां प्रतीक्षालय (Waiting Room), टिकट काउंटर, साफ-सुथरे शौचालय, पीने के पानी और पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इसके अलावा बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाने की योजना है.

छपरा जंक्शन की सेकंड एंट्री परियोजना से शहर को बड़ी सौगात

इसी के साथ छपरा जंक्शन की सेकंड एंट्री परियोजना ने भी शहर को बड़ी सौगात दी है. इस परियोजना पर करीब 50 से 55 करोड़ रुपये की लागत आई है. सेकंड एंट्री में आधुनिक भवन, चौड़ा प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा दी गई है. फुट ओवरब्रिज के जरिए प्लेटफॉर्म तक पहुंचना अब आसान हो गया है. नई बस स्टैंड और जंक्शन की सेकंड एंट्री के शुरू होने से छपरा शहर के यात्रियों को आने वाले समय में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है.

Also Read: अब थाने के चक्कर खत्म! बिहार के DGP ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, सीधे पुलिस मुख्यालय पहुंचा सकते हैं शिकायत

Previous article GST Jharkhand : जीएसटी में झारखंड का बेहतरीन प्रदर्शन, बिहार से आगे
Next article Shani Dosh Signs:  छोटी आदत, बड़ा संकेत, नाक में उंगली डालना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष कारण
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel