Saran News : छपरा ग्रामीण स्टेशन पर मालगाड़ी से चीनी चोरी का प्रयास विफल, आरपीएफ ने बरामद किये नौ बोरे

छपरा ग्रामीण रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की आधी रात चीनी से भरे नौ बोरे चोरी करने का एक असफल प्रयास सामने आया है.

By ALOK KUMAR | September 12, 2025 9:00 PM

छपरा. छपरा ग्रामीण रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की आधी रात चीनी से भरे नौ बोरे चोरी करने का एक असफल प्रयास सामने आया है. चोरों ने बड़ी चालाकी से ट्रेन से चीनी के बोरे उतार लिए, लेकिन आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई ने उनकी योजना विफल कर दी. सूत्रों के अनुसार, देर रात एक मालगाड़ी, जो चीनी लेकर असम जा रही थी, छपरा ग्रामीण स्टेशन पर खड़ी थी. इसी दौरान चोरों ने नौ बोरे चुरा लिए. जब ट्रेन चलने लगी तो चोरों ने बोरे रेलवे ट्रैक के पास गिरा दिये. इस बीच आरपीएफ को इसकी सूचना मिल गयी. सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्णन के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई शुरू की गयी और आरपीएफ कर्मियों ने स्टेशन परिसर और उसके आसपास से सभी बोरे बरामद कर लिए. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर से विजिलेंस समेत अन्य अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंच गयी है और मामले की गहन जांच कर रही है. आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आगे की कार्रवाई तेजी से की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है