[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण पचौड़र बाजार में एसबीआइ की एटीएम काटने की कोशिश, पुलिस पहुंचते ही भागे

पचौड़र बाजार में एसबीआइ की एटीएम काटने की कोशिश, पुलिस पहुंचते ही भागे

0
पचौड़र बाजार में एसबीआइ की एटीएम काटने की कोशिश, पुलिस पहुंचते ही भागे
सांकेतिक तस्वीर

तरैया. थाना क्षेत्र के पचौड़र बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को मंगलवार देर रात अपराधियों ने गैस कटर से काटने का दुस्साहसिक प्रयास किया. हालांकि, पुलिस की त्वरित सक्रियता और निजी एजेंसी की सतर्कता के कारण अपराधी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और लाखों रुपये की लूट टल गयी. जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार अपराधियों का एक गिरोह मंगलवार देर रात लगभग एक बजे पचौड़र बाजार पहुंचा. बेखौफ अपराधियों ने एटीएम के भीतर घुसकर गैस कटर से तिजोरी को काटना शुरू कर दिया. यह एटीएम एक निजी एजेंसी के माध्यम से संचालित होता है. जब अपराधी एटीएम काट रहे थे, तभी एटीएम की निगरानी कर रही निजी एजेंसी को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से इस हलचल की जानकारी मिली. एजेंसी ने तत्काल तरैया थाना की डायल 112 टीम को सूचित किया. सूचना मिलते ही पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची. अपराधी तिजोरी काटने के अंतिम चरण में थे, लेकिन पुलिस की गाड़ी देखते ही वे स्कॉर्पियो में सवार होकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये. घटना की गंभीरता को देखते हुए सारण के एसएसपी विनीत कुमार और मढ़ौरा-2 (मशरक) के डीएसपी संजय कुमार सुधांशु देर रात ही मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय पुलिस को अपराधियों की धरपकड़ के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel