[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण Chhapra Junction परिसर में लगा एटीएम, यात्रियों को होगी सुविधा

Chhapra Junction परिसर में लगा एटीएम, यात्रियों को होगी सुविधा

0
Chhapra Junction परिसर में लगा एटीएम, यात्रियों को होगी सुविधा

Chhapra Junction: छपरा जंक्शन पर अब यात्रियों को एटीएम की सुविधा जल्द मिलने लगेगी. इसको लेकर रेल प्रशासन ने प्लेटफाॅर्म संख्या एक के प्रवेश द्वार के पास एटीएम मशीन लगायी है, जहां से यात्री अपने किसी भी बैंक के एटीएम से रुपये की निकासी कर सकेंगे. छपरा जंक्शन क्लास वन जंक्शन में शुमार है और यहां पर एटीएम की व्यवस्था अब तक नहीं की गयी थी, जिस कारण यात्रियों को रुपये की निकासी के लिए भगवान बाजार या अन्य जगह जाना पड़ता था.

ट्रेन छूटने का बना रहता था भय

ऐसी अवस्था में कई बार ट्रेन छूटने का भी भय बना रहता था. त्योहारों पर अत्यधिक यात्रियों की भीड़ होने के कारण रुपये की निकासी मुख्य समस्या हो जाती थी. हालांकि रेलवे की तरफ से टिकट काउंटर पर भी यूपीआइ पेमेंट की शुरुआत कर दी गयी है, लेकिन फिर भी ट्रेनों में अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए रुपये निकालने की समस्या बनी रहती थी.

25Sar 8 25102024 24 C241Pat101962741
Chhapra junction परिसर में लगा एटीएम, यात्रियों को होगी सुविधा 3

यात्रियों को होगी काफी सहूलियत

अब प्लेटफाॅर्म पर यह एटीएम बनकर तैयार है. जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी. इस संदर्भ में पूछे जाने पर जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि एटीएम मशीन के लिए जगह मुहैया करा दी गयी है. बैंकों से बात की जा रही है. बहुत जल्द या व्यवस्था शुरू की जायेगी, जिससे आने वाले दिनों में रुपये की निकासी की समस्या खत्म हो जायेगी.

इसे भी पढ़ें: जमीन सर्वे के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब सर्वे के लिए मालिक की मौजूदगी जरूरी नहीं

छठ से पहले पटना की सभी सड़कें होंगी चकाचक, नये निर्माण पर 30 तक रोक

Previous article Animal Health: पशु स्वास्थ्य के लिए पैंडेमिक फंड प्रोजेक्ट हुआ शुरू
Next article गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel