[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण Chhapra News : पैट परीक्षा के लिए 30 से अधिक विश्वविद्यालयों से आये आवेदन

Chhapra News : पैट परीक्षा के लिए 30 से अधिक विश्वविद्यालयों से आये आवेदन

0
Chhapra News : पैट परीक्षा के लिए 30 से अधिक विश्वविद्यालयों से आये आवेदन

छपरा. पीएचडी प्रवेश परीक्षा (पैट) के लिए 23 दिसंबर तक आवेदन की तिथि निर्धारित है. अबतक करीब 25 सौ अभ्यर्थियों ने पैट परीक्षा के लिए आवेदन किया है. जानकारी के अनुसार जयप्रकाश विश्वविद्यालय से पीजी उत्तीर्ण छात्रों के अलावा देश के करीब 30 विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन दिया है. विश्वविद्यालय के पीएचडी सेक्शन से मिली जानकारी के अनुसार वीर कुंवर सिंह आरा विश्वविद्यालय, भागलपुर, गया व मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय के अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय, पुणे विश्वविद्यालय, कुमायूं यूनिवर्सिटी आदि से भी आवेदन प्राप्त हुए हैं. वहीं यूपी के भी कुछ प्रमुख विश्वविद्यालय से छात्रों ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा की है अप्लाइ किया है. सभी आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी जारी है. पिछले बार भी पैट के लिए करीब 40 विश्वविद्यालय से आवेदन आये थे. इस समय जेपीयू में जो पीएचडी का सत्र चल रहा है. उसमें भी जेपीयू समेत देश के 28 विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं नामांकित हैं. जिनके कोर्स वर्क का परिणाम आने के बाद गाइड अलॉट किया जा चुका है.

पैट उत्तीर्ण होने के बाद 861 सीटों पर होगा नामांकन

परीक्षा जनवरी माह में आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है. पीजी के 17 विषयों के अंतर्गत 861 सीट उपलब्ध है. पीएचडी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं का नामांकन साक्षात्कार के आधार पर इन सीटों पर लिया जायेगा. वहीं नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में सीधे तौर पर शामिल होने का अवसर मिलेगा. जहां वेटेज अंक के आधार पर उनका नामांकन होगा. वेटेज अंक विश्वविद्यालय द्वारा पहले ही निर्धारित किया जा चुका है. इस समय विश्वविद्यालय में विस्तारित तिथि के अंतर्गत पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन लिया जा रहा है. आवेदन ऑफलाइन मोड में स्वीकार किया जा रहा है. क्योंकि पूर्व में ऑनलाइन मोड में अप्लाइ की प्रक्रिया हो चुकी है. बाद में छात्रहित को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने अप्लाइ की तिथि बढ़ायी है. विस्तारित तिथि के अंतर्गत छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के पीएचडी सेक्शन में अप्लाइ करेंगे. विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अप्लाइ से संबंधित सभी जानकारी दी गयी है. वहीं आवेदन फार्म भी वेबसाइट पर मौजूद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel