[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण लंबित मांगों को लेकर अमीनों का विरोध-प्रदर्शन, काला बिल्ला लगाकर किया काम

लंबित मांगों को लेकर अमीनों का विरोध-प्रदर्शन, काला बिल्ला लगाकर किया काम

0
लंबित मांगों को लेकर अमीनों का विरोध-प्रदर्शन, काला बिल्ला लगाकर किया काम
सांकेतिक तस्वीर

तरैया. बिहार राजस्व अमीन संघ के आह्वान पर तरैया अंचल के अमीन दानिश कुमार व अजीत बैठा ने अपनी मांगों के समर्थन में शुक्रवार को काला बिल्ला लगाकर कार्य किये. अमीनों की मुख्य मांग है कि त्रिस्तरीय प्रोन्नति, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं कार्य प्रकृति के अनुरूप वेतनमान,, गृह जिला या नजदीकी जिला में पदस्थापना, भूमि मापी कार्य के लिए जंजीर वाहकों की नियुक्ति, मापी कार्य व क्षेत्र भ्रमण के दौरान वाहन भत्ता व यात्रा भत्ता समेत अन्य मांग शामिल है. अमीन संवर्ग नियमित अमीनों के लंबित मांगों पर बिहार सरकार व राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा उदासीन रवैया अपने के फलस्वरूप पूरे बिहार के अमीनों के द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में काला बिल्ला लगाकर कार्य किया गया. अमीनों ने बताया कि आगामी 23 मार्च को पूरे बिहार के जिला मुख्यालय पर अमीन एक दिवसीय धरना देंगे. अगर इसके बाद भी बिहार सरकार व विभाग नहीं सुनती है तथा सकारात्मक पहल नहीं करती है तो बिहार राज्य के अमीन विवश होकर संवैधानिक नियमों का पालन करते हुए सामुहिक अवकाश पर चले जाने के लिए बाध्य होंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel