[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण तुजारपुर पंचायत में पीएचइडी पाइप फूटा, छह माह से सड़क पर बह रहा पानी

तुजारपुर पंचायत में पीएचइडी पाइप फूटा, छह माह से सड़क पर बह रहा पानी

0
तुजारपुर पंचायत में पीएचइडी पाइप फूटा, छह माह से सड़क पर बह रहा पानी
सांकेतिक तस्वीर

नगरा. प्रखंड क्षेत्र के तुजारपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या सात में पीएचइडी विभाग के जलमीनार का पाइप फूटा होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पाइप फूटने के कारण सप्लाई का पानी लगातार सड़क पर बह रहा है, जिससे जल बर्बादी के साथ-साथ आवागमन में भी दिक्कत हो रही है. स्थानीय ग्रामीण उदित कुमार, विजय शर्मा, चिंटू राय, राकेश सिंह, पंकज कुमार राय, महेश चौधरी, मुकेश राय सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि पिछले लगभग छह से सात माह से पीएचडी का पाइप फूटा हुआ है. पाइप से निकलने वाला पानी सीधे सड़क पर बह रहा है, जिससे सड़क की स्थिति भी खराब हो रही है और आसपास के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग के जेइ को सूचना दी गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है. वहीं तुजारपुर पंचायत के मुखिया अमित कुमार ने बताया कि पाइप फूटने की सूचना विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने विभाग से जल्द मरम्मत कार्य कराने की मांग की है, ताकि पानी की बर्बादी रुके और लोगों को राहत मिल सके. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पाइप की मरम्मत करायी जाये, ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel