[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण छपरा में इंटर परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया, चौथे दिन 669 रहे अनुपस्थित

छपरा में इंटर परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया, चौथे दिन 669 रहे अनुपस्थित

0
छपरा में इंटर परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया, चौथे दिन 669 रहे अनुपस्थित
सांकेतिक तस्वीर

छपरा. इंटरमीडिएट परीक्षा के चौथे दिन छह फरवरी को प्रथम पाली में साइंस और कॉमर्स के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गयी थी. प्रथम पाली में ही होली फैमिली स्कूल गुरुकुल महिया परीक्षा केंद्र पर रियल परीक्षार्थी की जगह एक दूसरा युवक परीक्षा दे रहा था, जिसे केंद्र अधीक्षक ने अटेंडेंस मिलान के दौरान पकड़ लिया. जबकि ओरिजिनल परीक्षार्थी वहीं बैठा था. दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. वहीं दूसरी पाली में आर्ट्स और वोकेशनल कोर्स के लिए हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. इसमें एक भी परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं हुआ. दोनों पाली में शुक्रवार को भाषा विषय की परीक्षा संपन्न हुई, चौथे दिन सर्वाधिक 669 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित पाये गये. हर केंद्र पर कड़ाई थी. अधिकारियों की टीम परीक्षा केदो पर दौड़ लगाती रही.

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई अंग्रेजी की परीक्षा

चौथे दिन पहली पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई. परीक्षा देकर सेंटर से बाहर निकली छात्र और छात्राओं में खुशी देखने को मिली. छात्राओं ने कहा कि इस बार अंग्रेजी का प्रश्न काफी आसान रहा. छात्राओं ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा शानदार गई है और अंक भी अच्छे आएंगे. लिटरेचर पोर्शन से अधिक प्रश्न पूछे गये थे. ग्रामर से 10 नंबर का था बाकी एप्लीकेशन राइटिंग और पैराग्राफ से संबंधित प्रश्न थे. राजेंद्र कॉलेजिएट परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकली छात्रा अदिति और प्रियंका ने कहा कि ट्रांसलेशन सबसे बेहतर था और एक एप्लीकेशन और एक लेटर में से किसी एक को लिखना था. उन्होंने लेटर बड़े आसानी से लिखा है. इसके अलावा मिलान करने वाले प्रश्न पूछे गाए थे, लिटरेचर बुक को अच्छे से पढ़कर गई थी और प्रश्न उन्हें काफी आसान लगा.

पहली पाली में 362, तो दूसरी पाली में 307 थे अनुपस्थित

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार चौथे दिन 6 फरवरी के परीक्षा के प्रथम पाली में 362 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली में 307 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे . बताया गया कि प्रथम पाली में 56008 परीक्षार्थी उपस्थित होने थे उनमें से 55338 उपस्थित हुए थे. 362अनुपस्थित रहे, वहीं दूसरी पाली में 18069 परीक्षार्थी उपस्थित होने थे उनमें से 17762उपस्थित हुए 307 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel