[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण Chhapra News : सारण की एक दर्जन सड़क व पुल परियोजनाओं ने पकड़ी रफ्तार

Chhapra News : सारण की एक दर्जन सड़क व पुल परियोजनाओं ने पकड़ी रफ्तार

0
Chhapra News : सारण की एक दर्जन सड़क व पुल परियोजनाओं ने पकड़ी रफ्तार

छपरा. जिला में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिये भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी अमन समीर ने बैठक किया. मुख्यरूप से भारत माला परियोजना के तहत एनएच-139W, गंगा नदी पर जेपी सेतु के समानांतर पश्चिम में नये 6 लेन पुल निर्माण, राम-जानकी मार्ग, रिविलगंज बाईपास, शेरपुर-दिघवारा रिंग रोड परियोजना के लिये किये जा रहे भू-अर्जन कार्य की समीक्षा की गयी.

भारतमाला परियोजना मुआवजा भुगतान के लिए लगेगा कैंप

भारतमाला परियोजना के तहत एन एच-139 डब्ल्यू के बाकरपुर-मानिकपुर खंड में सारण जिला के 22 राजस्व ग्राम में लगभग 99 हेक्टेयर भूमि का अर्जन किया जा रहा है. इसमें कुल 1234 पंचाटियों में से 71 को मुआवजे की राशि का भुगतान किया गया है. जिलाधिकारी ने शेष पंचाटियों को भुगतान में तेजी लाने के लिये स्थल पर ही विशेष कैम्प लगाकर रैयतों या पंचाटियों के सभी आवश्यक प्रमाण पत्र तैयार कराने का निदेश दिया. अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर को इसकी दैनिक मोनिटरिंग सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया.

जेपी सेतु के समानांतर सिक्स लेन पल के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू

गंगा नदी पर जेपी सेतु के समानांतर पश्चिम में नये 6 लेन पुल निर्माण परियोजना के तहत 6 राजस्व ग्राम में कुल 5.6 हेक्टेयर रैयती भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है. इस परियोजना के एलाइनमेंट में पड़ने वाली सभी सरकारी भूमि का दखल परियोजना के लिये प्राधिकृत एजेंसी को दिया जा चुका है. रैयती भूमि के भूर्जन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निदेश दिया गया.

राम जानकी पथ परियोजना में 50 फ़ीसदी पंचाटीयों को दिया गया मुआवजा

राम-जानकी पथ परियोजना के लिये जिला के 8 राजस्व ग्राम के 583 पंचाटियों की लगभग 23 हेक्टेयर भूमि का अर्जन किया जा रहा है. इनमें से 240 पंचाटियों ने मुआवजे का भुगतान प्राप्त कर लिया है. शेष को विशेष कैम्प लगाकर भुगतान सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया. रिवीलगंज बाइपास के लिए 70 फीसदी भुगतान पूरा : रिविलगंज बाईपास के लिये 14 राजस्व ग्राम के 557 पंचाटियों से लगभग 30.7 हेक्टेयर भूमि का अर्जन किया जा रहा है. इनमें से 328 द्वारा मुआवजे का भुगतान प्राप्त कर लिया गया है.शेष को भी जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया.

शेरपुर रिंग रोड परियोजना ने पकड़ी रफ्तार

शेरपुर-दिघवारा रिंग रोड परियोजना के तहत जिला के 3 राजस्व ग्राम के 256 पंचाटियों से 22.25 हेक्टेयर भूमि का अर्जन किया जा रहा है. इनमें से 29 द्वारा मुआवजे का भुगतान प्राप्त किया गया है. शेष को अविलंब भुगतान सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया.

गडखा ,परसा और अमनौर बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण में आयी तेजी

गड़खा बाईपास, परसा बाईपास एवं अमनौर बाईपास के निर्माण के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निदेश दिया गया. जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि भू-अर्जन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिये जिला भूअर्जन कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी लगातार फील्ड में जाएंगे तथा सभी संबंधित अंचलाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे. बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता सदर, विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित अभियंता तथा भू-अर्जन कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel