[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण जिले के 69 केंद्रों पर 62 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, थ्री लेयर फ्रिस्किंग के बाद ही मिलेगी इंट्री

जिले के 69 केंद्रों पर 62 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, थ्री लेयर फ्रिस्किंग के बाद ही मिलेगी इंट्री

0
जिले के 69 केंद्रों पर 62 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, थ्री लेयर फ्रिस्किंग के बाद ही मिलेगी इंट्री
सांकेतिक तस्वीर

छपरा. इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का आयोजन दो फरवरी 2026 से निर्धारित है. यह जिला के 69 परीक्षा केंद्रों पर किया जायेगा. इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 62252 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा के स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में अयोजन को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सभी परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षकों की बैठक की गई. बैठक में जिलाधिकारी ने केंद्र अधीक्षकों, मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

बिना परिचय पत्र किसी की एंट्री नहीं

जिलाधिकारी ने स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजन को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा के सभी निदेशों का अक्षरशः अनुपालन करने का आदेश दिया है.परीक्षा केंद्र के सभी वीक्षकों एवं अटेंडेंट का परिचय पत्र अनिवार्य होगा.

मुख्य गेट पर होगी थ्री लेयर फ्रिस्किंग यानी बॉडी सर्च

परीक्षा केंद्र में एंट्री से पहले सभी परीक्षार्थी की थ्री लेयर फ्रिस्किंग मुख्य गेट और परीक्षा केंद्र के अंदर हाल में कड़ाई से होगी. यहां किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. किसी भी कमरे या केंद्र से चिट या पुर्जा निकलता है तो संबंधित केंद्र अधीक्षक और वीक्षक पर कार्रवाई होगी.

आधा घंटा पहले परीक्षा हॉल में हो जाएगी एंट्री, लेट से आए तो नो परीक्षा

प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने के समय पूर्वाह्न 09:30 बजे से 30 मिनट पूर्व अर्थात् पूर्वाह्न नौ बजे तक परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. इसी प्रकार द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को द्वितीय पाली के परीक्षा प्रारम्भ होने के समय (अपराह्न 02:00 बजे) से 30 मिनट पूर्व अर्थात अपराह्न 01:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. दोनों पालियों के लिए निर्धारित समय के बाद अर्थात् विलम्ब से वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति कदापि नहीं दी जाएगी. इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे.

बाउंड्री वाले स्कूल ही परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित, जहां नहीं वहां होगी बैरिकेडिंग

सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण पदाधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है. जो भी कमियां पाई जाएगी, उसे केंद्र अधीक्षक दुरुस्त करेंगे. किसी भी परीक्षा केंद्र के चारों तरफ चहारदीवारी होगी. अवश्यक्तानुसारबैरिकेडिंगग भी होगी. बैठक में उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी, अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार, ,जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण एवं सभी केंद्र अधीक्षक उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel