[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण जेपी सम्मान योजना के तहत 61 आवेदन हुए प्राप्त

जेपी सम्मान योजना के तहत 61 आवेदन हुए प्राप्त

0
जेपी सम्मान योजना के तहत 61 आवेदन हुए प्राप्त
सांकेतिक तस्वीर

छपरा. जेपी सम्मान योजना के तहत राज्य स्तर से प्राप्त 61 आवेदनों का निर्धारित प्रक्रिया का अनुपालन कर त्वरित निष्पादन करने का आदेश जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को दिया. उन्होंने जिला स्तरीय समिति की बैठक में इस योजना में निहित प्रावधान के अनुरूप सभी प्राप्त 61 आवेदनों के संदर्भ में कारा अभिलेख सत्यापन एवं प्रखंड या अंचल से सत्यापन का कार्य एक सप्ताह के अंतर्गत पूरा कर लेने का निर्देश दिया. सत्यापन के उपरांत पुनः समिति की बैठक कर सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर इन आवेदनों के संदर्भ में आगे की कार्रवाई की जाएगी. बैठक में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, कारा अधीक्षक तथा सामान्य शाखा प्रभारी उपस्थित थे. क्या है जेपी सम्मान योजना: जेपी सेनानी सम्मान योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए शुरू की गयी है, जिन्होंने जेपी आंदोलन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया था. बिहार 1974 के ऐतिहासिक जेपी आंदोलन का एक तरह से सेंटर था. इस दौरान कई लोगों को जेल भेजा गया था. जेल भरने की ये प्रक्रिया तकरीबन डेढ़ साल तक चली थी, जिसमें किसी को 1 या 2 महीने और छह महीनों से लेकर साल भर तक का वक्त जेल में बिताना पड़ा था. 2009-10 में योजना की शुरुआत करने के बाद इसकी राशि में पहले भी बदलाव हो चुका है. अभी तक इसमें 1 से 6 महीने तक का समय जेल में बिताने वाले सेनानियों को पांच हजार रुपये पेंशन और 6 महीने से अधिक या सालभर तक जेल में बिताने वालों को 10 हजार रुपये बतौर पेंशन मासिक दिए जाते थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel