सारण में 54.5 फीसदी हुआ मतदान, कुछ बूथों पर झड़प

सारण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 20 मई को जिले के 1776 बूथों पर कुल 54.1 फीसदी मतदान हुआ, पूरे दिन डीएम व एसपी लेते रहे स्थिति का जायजा.

By Prabhat Khabar News Desk | May 20, 2024 10:12 PM

छपरा. सारण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 20 मई को जिले के 1776 बूथों पर कुल 54.1 फीसदी मतदान हुआ. सबसे ज्यादा मतदान सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में 59 फीसदी हुआ. जबकि सबसे कम मतदान छपरा विधानसभा क्षेत्र में 48.5 फीसदी हुआ. इसी तरह मढ़ौरा में 53.1 फीसदी, गड़खा में 54.3 फीसदी, अमनौर में 52.51 फीसदी तो परसा में 57.23 फीसदी मतदान हुआ. पूरे दिन मतदान को ले सभी बूथों पर डीएम, एसपी लगातार दौरा करते रहे. तीन से चार बूथों पर मतदाताओं के बीच आपसी झड़प, रोड़ेबाजी, मतदाताओं एवं पुलिस कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच झड़प की शिकायत है. एक-दो बूथों पर मतदाताओं द्वारा तीन से चार घंटे तक मतदान की बहिष्कार की भी सूचना मिली है. जिसे प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लेकर बाधित मतदान को शुरू कराया गया. जानकारी के अनुसार छपरा विधानसभा क्षेत्र के सेंगर टोला स्थित बूथ तथा गड़खा विधानसभा क्षेत्र के धनौरा स्थित बूथ पर दो पार्टियों के बीच या समर्थकों एवं पुलिस प्रशासन के बीच झड़प की शिकायत है. जबकि छपरा विधानसभा क्षेत्र के माला में रोड, नाला नहीं तो वोट नहीं को लेकर मतदाताओं द्वारा दस बजे दिन तक मतदान का बहिष्कार किया गया था. बाद में प्रशासन ने पहुंच कर मतदान शुरू कराया गया. उधर अमनौर आदि क्षेत्रों में भी मतदान के दौरान अनियमितता को लेकर शिकायत की गयी है. पूरे दिन डीएम अमन समीर तथा पुलिस अधीक्षक डॉ गौरवा मंगला ने बूथों का दौरा ले स्थिति का जायजा लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है