[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण मौना नीम रोड से हटाये गये 45 अतिक्रमण, अब खत्म होगी जलजमाव की समस्या

मौना नीम रोड से हटाये गये 45 अतिक्रमण, अब खत्म होगी जलजमाव की समस्या

0
मौना नीम रोड से हटाये गये 45 अतिक्रमण, अब खत्म होगी जलजमाव की समस्या
सांकेतिक तस्वीर

छपरा. गुदरी और भगवानबाजार थाना रोड के बाद अब मौना नीम से मौना पंचायत रोड की जलजमाव की समस्या भी समाप्त होने की राह पर है. गुरुवार को नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने इस मार्ग से 45 अतिक्रमण हटाकर सड़क और ड्रेनेज निर्माण के लिए रास्ता साफ कर दिया. अब संवेदक को काम शुरू करने के लिए आदेश जारी करने की प्रक्रिया चल रही है. इस सड़क के निर्माण के लिए पहले ही वर्क ऑर्डर जारी हो चुका था, लेकिन अतिक्रमण के कारण कार्य रुका हुआ था. अतिक्रमण हटते ही निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है.

छह महीने से चल रहा था अभियान

स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रभात खबर लगातार इस मुद्दे को उठाता रहा. बीते छह महीनों में आधा दर्जन से अधिक बार खबर प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया. 15 मार्च के अंक में दोबारा मामला उठने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया. अभियान के दौरान पाया गया कि कई लोगों ने सड़क पर ही सीढ़ी, शौचालय और छज्जा बना लिया था. कुछ ने घर में प्रवेश के लिए पक्की सीढ़ियां तक बना ली थीं. कई बार मापी होने के बावजूद हर बार प्रक्रिया अटक जाती थी, लेकिन इस बार नगर निगम और प्रशासन ने संयुक्त रूप से मापी कर कार्रवाई पूरी की. वहीं वार्ड आयुक्त राजा बाबू चौधरी उर्फ श्याम जी ने कहा कि इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रभात खबर का विशेष योगदान रहा, जिससे अब लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है.

बुलडोजर देखते ही मची हलचल

सुबह करीब 11:30 बजे जैसे ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया. सिटी मैनेजर अरविंद कुमार, वेद प्रकाश वर्णवाल, अमीन राजेंद्र राय, प्रवीण कुमार व नगर थाना की टीम ने चिन्हित अतिक्रमण को तत्काल हटाया.

एक नजर में योजना

700 फीट लंबी सड़क और नाला का निर्माण

98.45 लाख रुपये की लागतलगभग 12 हजार लोग प्रतिदिन प्रभावित

45 से अधिक अतिक्रमण हटाये गयेतीन महीने में कार्य पूरा करने का लक्ष्य

क्या बोले अधिकारी

सड़क और ड्रेनेज निर्माण में बाधक बने सभी अतिक्रमण हटा दिये गये हैं. संवेदक को तत्काल कार्य शुरू करने का आदेश जारी किया जा रहा है.

अरविंद कुमार, सिटी मैनेजर, नगर निगम———

जलजमाव के लिए यह रोड भी काफी चर्चित हो चुका था. बहुत दिन से मामला पेंडिंग में चल रहा था. अतिक्रमण हट गया है. उम्मीद है कि निर्माण जल्द शुरू हो जायेगी.

वेद प्रकाश बरनवाल, सिटी मैनेजर, नगर निगम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel