[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण बिना टिकट यात्रा कर रहे 37 यात्री पकड़े गये, वसूला गया जुर्माना

बिना टिकट यात्रा कर रहे 37 यात्री पकड़े गये, वसूला गया जुर्माना

0
बिना टिकट यात्रा कर रहे 37 यात्री पकड़े गये, वसूला गया जुर्माना
सांकेतिक तस्वीर

छपरा. बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मढ़ौरा व मशरक स्टेशनों पर सीनियर डीसीएम शेख रहमान के निर्देश पर गुरुवार को सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मच गया. चेकिंग अभियान का नेतृत्व डीसीआइ गणेश यादव के द्वारा किया गया, जिसमें टीटीइ सुधाकर मिश्रा, राजीव कुमार, ममता कुमारी, प्रकाश कुमार, प्रतिमा कुमारी, अमित कुमार समेत आरपीएफ के जवान भी शामिल रहे. टीम ने ट्रेनों व प्लेटफार्म पर सघन जांच करते हुए कुल 37 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा. पकड़े गये यात्रियों से कुल 670 रुपये किराया एवं 9250 रुपये जुर्माना वसूला गया. इस प्रकार कुल 9920 रुपये की राशि वसूल की गयी. सभी यात्रियों से जुर्माना वसूलने के बाद उन्हें टिकट बनाकर छोड़ दिया गया. अभियान के दौरान अधिकारियों ने यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है. रेलवे को इससे आर्थिक क्षति होती है और नियमों का उल्लंघन भी होता है. यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि वह हर हाल में उचित यात्रा टिकट लेकर ही सफर करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा और जुर्माने से बचा जा सके. डीसीआइ ने बताया कि इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, जिससे बिना टिकट यात्रा पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel