[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण Saran News : गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर के लिए जेपीयू के 16 छात्र-छात्राएं रवाना

Saran News : गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर के लिए जेपीयू के 16 छात्र-छात्राएं रवाना

0
Saran News : गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर के लिए जेपीयू के 16 छात्र-छात्राएं रवाना

छपरा. गणतंत्र दिवस के अवसर पर नयी दिल्ली में आयोजित होने वाले परेड समारोह के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की राज्यस्तरीय चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के 16 छात्र-छात्राएं पटना रवाना हुए. इन्हें कुलपति प्रो. परमेंदर कुमार बाजपेई ने 15 सितंबर को अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया. इनका चयन गत नौ सितंबर को विश्वविद्यालय स्तर पर हुआ था. चयनित छात्राओं में राज नंदनी (जगदम कॉलेज, छपरा), काजल कुमारी (नंदलाल सिंह कॉलेज, दाउदपुर), अनुप्रिया (जगलाल चौधरी कॉलेज, छपरा), अंशु कुमारी (विद्याभवन महिला कॉलेज, सीवान), वर्षा कुमारी (राजा सिंह कॉलेज, सीवान), चांदनी कुमारी (डीएवी कॉलेज, सीवान), रोशनी कुमारी पांडेय (हरे राम कॉलेज, मैरवा) और अनामिका कुमारी (महेंद्र महिला कॉलेज, गोपालगंज) शामिल हैं. वहीं छात्रों में राजन कुमार साह (मजहरूल हक डिग्री कॉलेज, तरवारा), विशाल कुमार (डीएवी कॉलेज, सीवान), विशाल कुमार (प्रभुनाथ कॉलेज, परसा), दीपांशु कुमार (राजेंद्र कॉलेज, छपरा), सोनु कुमार (यदुनंदन कॉलेज, दिघवारा), अंगेश कुमार (हरे राम कॉलेज, मैरवा), मंजीत कुमार (राम जयपाल कॉलेज, छपरा) और विक्रांत कुमार (डॉ. पीएन सिंह डिग्री कॉलेज, छपरा) का चयन हुआ है. टीम लीडर के रूप में विश्वेश्वर दयाल महिला कॉलेज, छपरा के कार्यक्रम पदाधिकारी नवलेश कुमार सिंह शामिल हैं. कुलपति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पूरी लगन और अनुशासन के साथ चयन शिविर में भाग लें ताकि राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन सुनिश्चित हो सके.

पटना में चयन के बाद ग्वालियर के शिविर में होगा अभ्यास

पटना में आयोजित कार्यक्रम में चयनित होने वाले छात्रों को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. वहां चयन होने पर पुनः एक माह नयी दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रशिक्षण के उपरांत छात्र-छात्राएं राज पथ पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसके बाद वह राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से भी विशेष रूप से औपचारिक भेंट करेंगे. विदित हो कि पूरे देश से 200 एनएसएस वालंटियर का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए होता है. छात्रों को पटना भेजने के लिए विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर हरिश्चंद, रामजयपाल काॅलेज, छपरा की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ तोषी, हरे राम काॅलेज मैरवा के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मोहम्मद असलम के साथ ही अन्य महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel