[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार भागलपुर में CM नीतीश का मेगा प्लान, 441 करोड़ की योजनाओं की सौगात

भागलपुर में CM नीतीश का मेगा प्लान, 441 करोड़ की योजनाओं की सौगात

0
भागलपुर में CM नीतीश का मेगा प्लान, 441 करोड़ की योजनाओं की सौगात
Chief Minister Nitish Kumar

Samriddhi Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी महत्वाकांक्षी ‘समृद्धि यात्रा’ के चौथे चरण में मंगलवार को सिल्क सिटी भागलपुर पहुंचे. मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल औपचारिक निरीक्षण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने जिले की झोली में 441.32 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की बड़ी सौगात डाल दी.

जगदीशपुर प्रखंड की बैजानी पंचायत में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सीएम ने रिमोट का बटन दबाकर एक साथ 144 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. हवाई अड्डे से लेकर बैजानी तक के रास्ते में विकास कार्यों का जायजा लेते हुए सीएम ने साफ कर दिया कि 2026 तक बिहार के गांवों की तस्वीर आधुनिक शहरों जैसी होगी.

बैजानी बना विकास का मॉडल

मुख्यमंत्री की यात्रा का मुख्य आकर्षण बैजानी पंचायत रही, जहां उन्होंने रिमोट के माध्यम से 88 योजनाओं का उद्घाटन और 56 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया. उद्घाटन की गई योजनाओं की कुल लागत 170.61 करोड़ रुपये है, जबकि 270.70 करोड़ रुपये की नई योजनाओं की नींव रखी गई.

सीएम नीतीश कुमार ने यहां न केवल फीता काटा, बल्कि खुद मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण भी किया. उन्होंने अधिकारियों से दो टूक कहा कि सात निश्चय और प्रगति यात्रा की योजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए.

मुख्य सचिव और DGP के साथ समीक्षा

भागलपुर पहुंचते ही नीतीश कुमार ने विकास कार्यों का जायजा लेना शुरू कर दिया. उन्होंने भागलपुर-बौंसी रेलवे लाइन पर बन रहे आरओबी का निरीक्षण किया और फिर बैजानी पहुंचकर विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की.

सीएम ने मौके पर ही अधिकारियों के साथ हाई-लेवल समीक्षा बैठक की और भागलपुर-बौंसी रेलवे लाइन पर बन रहे आरओबी (ROB) निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर जोर

इस दौरे में जिन योजनाओं का उद्घाटन हुआ, उनमें पंचायत, ग्रामीण विकास, भवन निर्माण, जल संसाधन और शिक्षा से जुड़ी परियोजनाएं शामिल रहीं. वहीं, शिलान्यास वाली योजनाओं में एससी-एसटी कल्याण, विद्युत संचरण और आधारभूत संरचना के विकास पर विशेष फोकस दिखा.

टीएनबी कॉलेज परिसर में 100 बेड का बालिका छात्रावास और जलापूर्ति योजना फेज-1 जैसे प्रोजेक्ट्स अब धरातल पर उतर चुके हैं. भागलपुर में विकास की नई इबारत लिखने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला बांका के कटोरिया के लिए रवाना हो गया.

Also Read: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस MLA सुरेंद्र प्रसाद ने क्यों नहीं किया वोट? खुद ही बताई वजह

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel