[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार 30 दिन में काम नहीं हुआ तो 31वें दिन होंगे सस्पेंड, सम्राट चौधरी ने अफसरों को दी चेतावनी

30 दिन में काम नहीं हुआ तो 31वें दिन होंगे सस्पेंड, सम्राट चौधरी ने अफसरों को दी चेतावनी

0
30 दिन में काम नहीं हुआ तो 31वें दिन होंगे सस्पेंड, सम्राट चौधरी ने अफसरों को दी चेतावनी
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary Warning: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने काम में ढिलाई और लापरवाही बरतने वाले सरकारी अधिकारियों को चेतावनी दी है. मुंगेर के टेटिया बंबर स्थित जगन्नाथ उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि अगर किसी भी अफसर ने जनता के काम को 30 दिनों के भीतर पूरा नहीं किया, तो दोषी पाए जाने पर 31वें दिन उस अफसर को सस्पेंड कर दिया जाएगा. अब भ्रष्ट और कामचोर अफसरों को कोई भी आगे आकर बचा नहीं पाएगा. इस पूरी व्यवस्था की सीधी मॉनिटरिंग खुद राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी स्तर पर की जा रही है.

हर महीने का आखिरी रविवार होगा पंचायत दिवस

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अब से हर महीने के आखिरी रविवार को बिहार की सभी 8.5 हजार पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा. इस खास दिन पर क्षेत्र के सांसद, विधायक, मुखिया, और वार्ड सदस्य एक साथ चौपाल पर बैठेंगे. इस बैठक का मुख्य मकसद गांवों से गरीबी मिटाना, शिक्षा का स्तर सुधारना, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना और बुजुर्गों की पेंशन जैसे जरूरी मुद्दों पर तुरंत फैसला लेकर ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई करना होगा.

पंचायतों का बजट ढाई गुना बढ़ा

बिहार के गांवों के विकास को रफ्तार देने के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है. 17वें वित्त आयोग के जरिए बिहार की पंचायतों का बजट 20000 करोड़ रुपये से भारी-भरकम बढ़ोतरी के साथ सीधे 52000 करोड़ रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा, मनरेगा की जगह अब विकसित भारत जी-राम-जी अभियान चलाया जाएगा, जिससे बिहार को 70000 करोड़ रुपये तक की बड़ी राशि मिलेगी.

बिजली के क्षेत्र में भी एक नई नीति लागू की जा रही है. इसके तहत अगर कोई गरीब परिवार अपने घर पर सोलर पैनल लगाता है और 125 यूनिट से ज्यादा बिजली का उत्पादन करता है, तो सरकार उस अतिरिक्त बिजली के बदले सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करेगी. महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जीविका दीदियों को गौ-पालन के लिए बिल्कुल मुफ्त में गाय दी जाएगी और उनसे दूध खरीदने की जिम्मेदारी भी सरकार खुद उठाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अंगिका भाषा में पूछा हाल तो गूंज उठा मैदान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तारापुर और मुंगेर की जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त किया. मंच से जनता से जुड़ने के लिए उन्होंने स्थानीय अंगिका में पूछा, “तो तोय सब ठीक छो न? ठीक छो न कि?” सीएम के मुंह से अपनी स्थानीय भाषा सुनते ही पूरा मैदान काफी देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में बनेगा 800 MW का नया पावर प्लांट, बिजली संकट होगा दूर, जानें पूरा प्लान

बिहार टेंडर घोटाले पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा, बोले- छोटे कर्मचारियों को फंसाकर बड़े लोगों को बचाया

Previous article टीम इंडिया में दो नए खिलाड़ियों का डेब्यू, वैभव सूर्यवंशी से पहले प्रिंस यादव और शेडगे को मिला मौका
Next article अरवल के सभी पंचायतों में उत्साह के साथ मनाया गया ‘पंचायत विकास दिवस’, अमरा पंचायत पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel