[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर मोरवा मोहनपुर के युवक की अगवा कर गोली मारकर हत्या

मोरवा मोहनपुर के युवक की अगवा कर गोली मारकर हत्या

0
मोरवा मोहनपुर के युवक की अगवा कर गोली मारकर हत्या

मोरवा . ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवा मोहनपुर के एक युवक की सोमवार की शाम वैशाली जिला की सीमा पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी. तिसिऔता पुलिस ने देर रात पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. मृतक की पहचान मोरवा मोहनपुर वार्ड नौ निवासी स्व. प्रभु राय के पुत्र तीस वर्षीय कमलेश कुमार राय के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार युवक का शराब कारोबार से संबंध होना बताया गया है. शराब कारोबार को लेकर वह कई बार जेल भी जा चुका था. इस धंधे को लेकर कई लोगों से उसके तालुकात अच्छे नहीं थे. बताया जाता है कि सोमवार की शाम चार पहिया वाहन से चालक के साथ वह कहीं जा रहा था. दिघरुआ से आगे वैशाली जिला की सीमा के कैजू पुल के निकट से कुछ बाइक सवार एवं एक बोलेरो पर सवार लोगों ने उसे वाहन से उतार कर अगवा कर लिया. कुछ दूर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी. शव को सुनसान स्थान में फेंक दिया. शाम को राह चलते लोगों ने निकटवर्ती थाने ताजपुर एवं पातेपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी. लेकिन इन दोनों थाना द्वारा घटना को अपने क्षेत्र में होने से इनकार कर दिया गया. तब काफी जद्दोजहद के बाद तिसिऔता थाने की पुलिस शव का फोटो पहचान के लिए वायरल किया. इसके बाद उसकी पहचान होने पर देर रात पंचायत के मुखिया अरमान अली की मौजूदगी में लाश का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया. मृत युवक के छोटे भाई संतोष कुमार राय ने मंगलवार की सुबह अंतिम संस्कार किया. परिवार में छोटे भाई एवं दो छोटे बच्चे व विधवा पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल हो रहा है. घटना का कारण लेनदेन में मन मुटाव होने की आशंका जतायी जा रही है. परिजनों में शोक छाया हुआ है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel