[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर Samastipur News:बेटों के विवाद के बीच घर से निकली महिला की लाश खेत में मिली

Samastipur News:बेटों के विवाद के बीच घर से निकली महिला की लाश खेत में मिली

0
Samastipur News:बेटों के विवाद के बीच घर से निकली महिला की लाश खेत में मिली

Samastipur News:

Dead body of a woman who came out of the house amid a dispute between her sons was found in the field दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र की बसढ़िया पंचायत के शबाजपुर महनैया काली चौक के पास मंगलवार को जेनर की खेत में एक 55 वर्षीय महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी .इधर घटना की सूचना पर पहुंची दलसिंहसराय पुलिस और जिला फॉरेंसिंक टीम लाश की जांच में जुट गई. काफी प्रयास के बाद महिला की पहचान भीड़ में एक युवक ने की. महिला की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के लोहागीर निवासी राम गुलाम साह की पत्नी राजकुमारी देवी (55) वर्ष के रूप में की गयी. इधर घटना की सूचना पर बसढ़िया में रह रही बेटी प्रमिला देवी के परिवार वाले भी मौके पर पहुंचकर लाश की पहचान की. लोहागीर से घटना स्थल पर पहुंचे स्वजन ने बताया महिला को तीन बेटे हैं. जमीन को लेकर दो बेटे श्रीनिवास साह और रामकुमार साह के बीच सोमवार को विवाद हुआ था. मृतका श्रीनिवास के साथ ही रहती थी. दोनों बेटे के बीच हुए विवाद के बाद वह सोमवार को 11 बजे के करीब ही घर से निकली थी. जिसके बाद मंगलवार की दोपहर शहाबजपुर महनैया काली चौक के पास मुख्य सड़क से करीब 5 सौ गज अंदर एक मकई की खेत में महिला की लाश मिली. आसपास के लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही थी. कुछ महिला की हत्या कर यहां फेंक देने की बात कह रहा था. डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि महिला दो बेटे के बीच हुई विवाद के बाद घर से निकली थी. जिसके बाद एक खेत में महिला की लाश मिली है. पुलिस लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel